निशुल्क नेत्र शिविर का कराया गया आयोजन


निशुल्क नेत्र शिविर का कराया गया आयोजन

अक्षय मेल समाचार

महराजगंज/रायबरेली
रायबरेली में महराजगंज कस्बे के समीप बाबा हरिदास बबुरिहा की तपोस्थली ग्राउंड में कूटी के मौजूदा महंत लल्लू दास जी महाराज के अथक प्रयासों से दीप आई केयर द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत मोतियाबिंद, काले मोतिया, सबलबाई तथा चश्मे की जांच डॉक्टर दुष्यंत व उनकी सात सदस्य टीम द्वारा कुशलता से किया गया। आयोजित निशुल्क आई कैंप में 150 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर उपचार किया गया।
       आपको बता दें कि, रविवार को शिविर का उद्घाटन बाबा बबुरिहा के महंत लल्लू दास जी महाराज ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि, आंखों में रोशनी लौटाना सबसे पुनीत कार्य है इस कार्य के लिए अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए। ऐसे शिविरों के आयोजन से नेत्र रोगियों को आसानी से बीमारी का पता चलने के साथ ही उपचार भी मिल जाता है।
       दीप आई केयर के डॉक्टर दुष्यंत सिंह ने बताया कि, महंत बाबा लल्लू दास जी महाराज के अथक प्रयासों से आज बबुरिहा ग्राउंड में दीप आई केयर द्वारा कैंप लगाकर निशुल्क नेत्र रोगियों का परीक्षण किया जा रहा है। चिन्हित किए गए मोतियाबिंद के रोगियों का शीघ्र ही निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा जो निशुल्क होगा। आयोजित नेत्र जांच शिविर में नेत्र जांच के साथ-साथ दवाइयां भी दी जा रही है।
        इस अवसर पर देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ नीलू, डॉक्टर निवेदिता तिवारी, वफा अब्बास, जय सिंह, सचिन केसरवानी, अमरेंद्र सिंह की निशुल्क नेत्र शिविर में रोगियों की जांच और आयोजन में प्रमुख भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ