डीएम ने मतदाता सत्यापन एवं मतदाता सक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में ईवीपी एप का किया शुभारम्भजनपद के समस्त बी0 एल0 ओ0 01 सितम्बर से 30 सितम्बर तक प्रत्येक दिन 20-20 घरों का करेंगे सत्यापन : डीएम


डीएम ने मतदाता सत्यापन एवं मतदाता सक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में ईवीपी एप का किया शुभारम्भजनपद के समस्त बी0 एल0 ओ0  01 सितम्बर से 30 सितम्बर तक प्रत्येक दिन 20-20 घरों का करेंगे सत्यापन : डीएम

अक्षयमेल समाचार/ नीलम

रायबरेली ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने राही ब्लाक के सभागार में मतदाता सत्यापन एवं मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में इलेक्टर वेरीफिकेशन 
प्रोग्राम (ईवीपी) एप का शुभारम्भ किया। उन्होनें उपस्थित सभी बीएलओ 
एवं लेखपालों/सुपरवाइजरों को निर्देश दिये गये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस एप के माध्यम से प्रत्येक मतदाताओं का सत्यापन घर-घर जाकर किया जाना है। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रत्येक दिवस में कम से कम 20 घरों में जाकर मतदाताओं का सत्यापन करना तथा मोबाइल ऐप के माध्यम से वहां की लोकेशन कैप्चर करके व फोटो खींच 
कर मोबाइल ऐप पर अपलोड करेंगें। मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक 
विधानसभा क्षेत्र में अवस्थित मतदाता पंजीकरण केन्द्र उपस्थित है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभावार कॉमन सर्विस सेन्टर खोले जायेगे जिसमें मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में अंकित करा सकता है। जिसमें मतदाता स्वयं जाकर अपना नाम फार्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नामांकन करा सकता है। 01 सितम्बर 2019 के 
आधार पर जो मतदाता 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है उनके नाम 01 सितम्बर से 30 सितम्बर 2019 तक बढ़ाये जाने एवं जो मतदाता मृतक, शिफ्टेड व डुप्लीकेट है उनके नाम फार्म-7 के माध्यम से हटाये जायेगें। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थलों कानजरी नक्शा लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 पूर्व भांति के माध्यम से भी कार्य करेंगे। 

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने समस्त उपजिलाधिकारी को 
निर्देश दिये है किअपने-अपने विधानसभा में बीएलओ/लेखापालों को प्रशिक्षण 
देकर एप के माध्यम से मतदाता सत्यापन कार्य भलिंभाति कराना सुनिश्चित करें। जनपद स्तर पर 
बी0एल0ओं0 द्वारा घर-घर सत्यापन का कार्य 01 सितम्बर से 30 सितम्बर तक किया जाना है। अर्हता 01 जनवरी 2020 के आधार पर मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 15 अक्टूबर 2019 
को किया जाना है। 
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम (एफआर) डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति ने उपस्थित सभी बीएलओ एवं लेखपालों को निर्देश दिये कि प्रत्येक बीएलओ प्रत्येक दिन 20-20 घरों के मतदाताओं का सत्यापन करेंगें। 

सभी बीएलओं द्वारा घर-घर सत्यापन कार्य की निर्धारित तिथि 01 सितम्बर से 30 सितम्बर तक, फोटो युक्त मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन की निर्धारित तिथि 15 अक्टूबर 2019 (मंगलवार), दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि की निर्धारित तिथि 15 अक्टूबर 2019 (मंगलवार) से 30 नवम्बर 2019 (शनिवार) तक, विशेष अभियान की 
तिथियां की निर्धारित तिथि 02 नवम्बर (शनिवार) 03 नवम्बर (रविवार) एवं 09 नवम्बर 2019 (शनिवार) 10 नवम्बर (रविवार), प्राप्त दावे/आपत्तियों का निस्तारण निर्धारित तिथि 15 दिसम्बर 2019 (रविवार) तक, डाटा बेस को अद्यावधिक करना, फोटोग्राफ अपलोड करना, डाटा इन्ट्री व पूरक सूचियों का मुद्रण की निर्धारित तिथि 31 दिसम्बर (मंगलवार) तक, निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन की निर्धारित तिथि 01 
जनवरी 2020 (बुधवार) से 15 जनवरी 2020 (बुधवार) के मध्य आयोग के 
निर्देशानुसार। जो मतदाता 01 जनवरी 2020 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण हो रहे है 
उनके नाम 15 अक्टूबर 2019 से 30 नवम्बर 2019 तक बढ़ाये जायेगे। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 01 जनवरी 2020 के आधार पर विशेष कैम्प का आयोजन दिनांक 02 
नवम्बर 2019, 03 नवम्बर 2019, 09 नवम्बर 2019 तथा 10 नवम्बर 2019 को किया जायेगा जिसमें समस्त मतदेय स्थल पर बूथ लेबिल अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा आम जनमानस से 
दावा एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। 

इस मौके तहसीलदार सदर अमिता यादव, रजिस्ट्रार कानूनगो भानू प्रकाश त्रिपाठी, रामकृष्ण पाण्डेय, प्रभात द्विवेदी व वी0 आर0 सी0  मो0 सैफ, विकास चन्द्र श्रीवास्तव, विनोद त्रिवेदी व सदर तहसील के समस्त लेखपाल व बीएलओं उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ