अक्षय मेल समाचार/अजय कुमार श्रीवास्तव
सुल्तानपुर।जहाँ लूट और गैंगेस्टर के आरोप में काफी समय से फरार चल रहे बीस हज़ार का इनामिया पवन मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा और जिन्दा कारतूस भी बरामद किया है। फ़िलहाल पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर दी है।मामला सुल्तानपुर जनपद मोतिगरपुर थाना क्षेत्र का जहाँ उसी थानाक्षेत्र के खजुरी गांव का रहने वाला पवन मिश्रा पिछले काफी समय से फरार चल रहा था। उसके लूट के कई मामले चल रहे थे जिसके कारन पवन के ऊपर गैंगेस्टर की भी कार्यवाही की गई थी।काफी समय से फरार चलने के कारन उस पर पुलिस ने बीस हज़ार का इनाम भी घोषित कर रखा था।जिसको आज सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे कालीगंज बाजार के पास धर दबोचा।पुलिस ने आरोपी पवन के पास से एक अवैध तमंचा और एक जिन्दा कारतूस भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस अब उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

0 टिप्पणियाँ