आशा दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 42 आशाओं को सम्मानित किया गया


आशा दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 42 आशाओं को सम्मानित किया गया

 अक्षय मेल समाचार/शिव प्रसाद मौर्य

सुलतानपुर।  जिले में आशा सम्मेलन पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में भव्यता के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने दीप प्रज्जवलित कर किया।इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 42 आशाओं/संगिनियों को सम्मानित भी किया गया।आशा सम्मेलन को सम्बोधित करती हुई जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में आशाओं की महती भूमिका होती है,क्योंकि वह उसी क्षेत्र/उसी गांव अथवा कस्बे की निवासिनी होती हैं, उन्हें गांव अथवा कस्बे की प्रत्येक गतिविधियों, विशेष तौर पर महिला व बच्चों की विस्तृत जानकारी होती है।इसी को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा महिलाओं को आशाओं के रूप में स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर पहुंचाने के लिये महती जिम्मेदारी दी गयी है। उन्होंने आशाओं को और अधिक सक्रियता से अपने दायित्वों को निर्वहन किये जाने हेतु प्रेरित किया और कहा कि उन्हें जो भी स्वास्थ्य सेवाओं से सम्बन्धित जानकारी/प्रशिक्षण ऐसे सम्मेलनों में प्राप्त हों, वह उनका विस्तार अथवा उसकी जानकारी अपने पास-पड़ोस के लोगों तक अवश्य पहुंचायें,ताकि शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सभी को मिल सके।उन्होंने आशाओं से यह भी कहा कि वह शासन के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करती हैं।अतः भेदभाव रहित दिल से दृढ़संकल्पि होकर अपने दायित्वों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करना सुनिश्चित करें और सदैव स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों,विशेष तौर पर महिला एवं बच्चों तक पहुंचाने हेतु तत्पर्य रहें।जिलाधिकारी ने पोषण माह का उल्लेख करते हुए दिये गये 05 महत्वपूर्ण घटकों यथा- बच्चों के जीवन के प्रथम 01 हजार दिन, एनीमियां रोकथाम,बच्चों में दस्त नियंत्रण,हैण्डवाश,पौष्टिक ऊपरी आहार,लक्ष्यों को इंगित करते हुए आशाओं को अपने-अपने क्षेत्र में जन जागरूकता लाने हेतु प्रेरित किया।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सीबीएन त्रिपाठी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी तथा आशाओं को दी जाने वाली सुविधाओं के विषय में भी बताया। साथ ही मा0 मुख्यमंत्री जी के संदेश को पढ़ा।स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रत्येक ब्लाक से 03-03 जनपद से कुल 42 आशाओं को जिलाधिकारी द्वारा समानित किया गया।ब्लाक अखण्डनगर से केश कुमार,राम रती,हेमलता को क्रमशः- प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया।इसी प्रकार बल्दीराय से कमलेश कुमारी,निरोज कुमारी,मीरा सिंह,भदैयां से ममता मोदनवाल,ऊषा दूबे,प्रभा देवी,धनपतगंज से संगीता पाण्डेय,महेश्वरी सिंह, इन्द्रावती पाण्डेय,दोस्तपुर से मलती देवी,पूनम देवी,अर्चना तिवारी,दूबेपुर से किरन देवी,ऊषा,आशा,जयसिंहपुर से पर्मिला,मंजू,ममता सिंह,कादीपुर से प्रभावती,चन्द्रावती, गीता गुप्ता,कुड़वार से केशपती, गायत्री,मालती,कूरेभार से सरोज, श्रीमती,उर्मिला,लम्भुआ से मीना, आशा,सुगरा,मोतिगरपुर से पूनम, कामिनी,मीना तथा अखण्डनगर से किरन,दीपा,मेहनाज को पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 राम आसरे, डी0पी0एम0 संतोष कुमार,जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ0 ए0एन0 राय,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 राधा वल्लभ,जिला कुष्टरोग अधिकारी डाॅ0 जितेन्द्र मौर्या, मण्डलीय आशा कार्यक्रम प्रबन्धक, जिला परिवार कल्याण विशेषज्ञ तवस्सुम परवीन,समस्त चिकित्सा अधीक्षक/चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनीता सिंह, डाॅ0 आदित्य दूबे, डी0सी0पी0एम0 व संचालक अनिल कुमार सहित आशा संगिनी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ