अक्षयमेल समाचार /नीलम
सलोन।सलोन मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर गणेशगंज बाजार में सत्यप्रकाश फाउंडेशन के तत्वाधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।जिसमे 212 मरीजो का पंजीकरण करते हुये मरीजो को निःशुल्क दवाओ का वितरण भी किया गया।निःशुल्क स्वास्थ चिकित्सा शिविर में प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र के डा0 पुनीता शुक्ला, डा0अशोक, डा0 देवेंद्र भारती(नेत्र रोग), डा0 आलोक सिह, डा0 रोली तरसौलिया, गीता मिश्रा एएनएम, माधुरी लता एएनएम ने आये हुये मरीजो की जांच की।इस मौके पर सत्यप्रकाश फाउंडेशन के संरक्षक शिवप्रकाश मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ शिविर के माध्यम से क्षेत्र के मरीजो का इलाज करना एक ऐतिहासिक काम है।उन्होंने कहा कि स्व0 सत्यप्रकाश मिश्रा जी पत्रकारिता के साथ साथ समाज सेवा से भी जुड़े रहे।वह हमेशा गरीब किसानो के हित की लड़ाई लड़ते रहे है।कार्यक्रम का आयोजन फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष मिश्रा व राजू मिश्रा ने सन्युक्त रूप से किया।इस अवसर पर शिव प्रकाश मिश्रा(बुदुन), पीएन मिश्रा, प्रमोद त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, अनिल मिश्रा, सुधीर सिंह, सत्यनारायण, विमल त्रिपाठी, हरिप्रताप यादव समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ