वुधवार को औसानेशवर महादेव हैदरगढ मे चढायेगे जल
अक्षय मेल समाचार / शिव बरन यादव
तिलोई ,अमेठी। गत दो दिन पूर्व रवाना हुए कावरियों का जत्था आज गंगाघाट डलमऊ से जल भरकर हजारों कांवरियों का काफिला सेमरौता वापस आ गया।भक्तिमय गीतों पर कांवरियां थिरकते नजर आ रहे थे ।कांवरियों की सुरक्षा में भारी संख्या में पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ डटा हुआ है। भारी संख्या में मौजूद कावरियों को जगह जगह प्रसाद का वितरण किया गया दतड़तेश्वर मन्दिर रामपुर पवारा व शिवरतनगंज में डॉ0 साहू एवं अनिता साहू द्वारा प्रसाद वितरण किया गया ।कल उक्त जत्था हैदरगढ़ बाराबंकी के अवसनेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे । इस अवसर पर थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय मय दलबल के साथ डटे रहे।

0 टिप्पणियाँ