अक्षय मेल समाचार /शिव बरन यादव
तिलोई , अमेठी । बम बम भोले की जय कार के साथ आज कांवरिया संघ इन्हौना के द्वारा बैंड बाजे की धुन पर इन्हौना के प्रमुख मंदिरों मे पूजा अर्चना के बाद कांवरियों का जत्था रायबरेली के लिए रवाना हुआ कांवड़ संघ द्वारा डलमऊ घाट से गंगाजल भरकर सभी कांवरिया अवसानेईश्वर लोधेश्वर महादेव में चढ़ाएंगे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सतगुरु गुप्ता ने बताया कि गत वर्षो की तरह कांवर सँघ ने यह आयोजन किया है इसी कड़ी में आज मेरे यहां जलपान की व्यवस्था और भोजन का भंडारा भी किया गया है जो प्रत्येक वर्ष किया जाता है कांवर संघ में प्रमुख रुप से नंदकुमार मौर्य राजबहादुर अमित कुमार प्रजापति रामू मौर्य वेद प्रकाश चंद्र कुमार राजेश कुमार मेघावी मुराई चौनापुर अशरफाबाद के तमाम कांवरियों ने डलमऊ के लिए कूच किया इस अवसर पर राम प्रसाद गुप्ता एडवोकेट अमरीश गुप्ता बच्चू लाल यादव ओम प्रकाश यादव विकास यादव सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।
इसी प्रकार सेमरौता शिवरतन गंज अहरवा भवानी मैं भी कांवरियों ने बैंड बाजे के साथ भ्रमण करते हुए डलमऊ के लिए प्रस्थान किया

0 टिप्पणियाँ