बढ़ी बिजली दरों को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन


बढ़ी बिजली दरों को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

अक्षय मेल समाचार

 शुकुल बाजार ,अमेठी। बिजली की दरों में हुई भारी बढ़ोतरी को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजकुमार चौहान और  त्रिलोकी तिवारी अगुवाई में विरोध प्रदर्शन व्यक्त किया। इस अवसर पर सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं समेत बिजली की बढ़ी दरों से नाराज लोगों ने सहभागिता की। ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव ने कहा ग्रामीण क्षेत्र को देखते हुए सरकार के द्वारा बढ़ाई गई बिजली की दरें ग्रामीणों को दे पाने में भारी परेशानी होगी पहले से ही विद्युत दरें इतनी बढी है कि आम आदमी दे पाने में असमर्थ हो रहा है ग्रामीण क्षेत्र में जहां ज्यादातर जनसंख्या बेरोजगार और कृषि पर डिपेंड है वहीं बिजली की भारी भरकम बढ़ोतरी को लेकर आम जनमानस में भारी नाराजगी और रोष व्याप्त है आखिर इतनी बढी  बिजली दर की कीमत ग्रामीण वासी कैसे दे पाएंगे। उन्होंने कहा सरकार अपने सरकारी कर्मचारियों के वेतन के हिसाब से महंगाई और विद्युत की दरें को बढ़ाती चली जा रही है जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 80 परसेंट बेरोजगार और कृषि एवं पशुपालन पर निर्भर जनता सरकार की महंगाई की मार और बढी  बिजली की दर की मार कैसे झेल पाएगा। वहीं कांग्रेसी नेता राजकुमार चौहान ने कहा भाजपा सरकार जब-जब आई है महंगाई को बढ़ाया है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों को ध्यान देती है लेकिन किसानों को जरा सा भी ध्यान नहीं देती अन्यथा बिजली की  दरों में ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ोतरी सरकार ना करती। उन्होंने कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान सम्मान निधि योजना हवा हवाई साबित हो रही है क्षेत्र के 80% से ज्यादा किसानों को इसका लाभ नहीं मिला सरकार चुनाव के समय वादा करती है और अपने वादों को नहीं पूरा करती तथा महंगाई बढ़ाते हुए चली जा रही है इसी को देखते हुए यह विरोध प्रदर्शन किया गया। बढी बिजली की दरों को वापस लेने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूरे कस्बे में पैदल मार्च किया तथा सरकार को किसान, नौजवान ,बेरोजगार, विरोधी बताया तथा मवैया चौराहे पर जलभराव और कटरा चौराहे पर उखड़ी सड़क को लेकर भी विरोध प्रदर्शन किया। फिलहाल भारी भरकम बढ़ोतरी बिजली की दरों में इसका विरोध आम ग्रामीण जनमानस भी कर रहा है  प्रदर्शन में धर्मराज बहेलिया प्रभारी बुग्गी अयाज खा जितेंद्र शुक्ला त्रिलोकी तिवारी सुशील शुक्ला विनोद मौर्य आदि सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ