दैनिक अक्षय मेल समाचार
प्रयागराज से शिव कुमार यादव संवाददाता
इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के हालैंड हॉल छात्रावास का लाखो रुपये बिजली बिल बकाया होने पर बिजली विभाग द्वारा लाइट काटे जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्रनेताओ ने संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले देलीगेसी कंट्रोल कमेटी बनाते हुए हालैंड हॉल छात्रावास की बिजली का मुद्दा उठाते हुए प्रयागराज के एसएसपी और जिलाधिकारी से मुलाकात कर कई प्रस्ताव पारित किए । इस दौरान छात्रनेताओ ने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन यदि बिजली की समुचित व्यवस्था नही करता है तो समिति छात्रों की फीस वापसी की व्यवस्था पर कानूनी सलाह लेगी वही डेलीगेसी कंट्रोल कमेटी में जिला एवं पुलिस प्रशासन के अलावा यूनिवर्सिटी प्रशासन ,न्यायिक प्रशासन और छात्रसंघ से एक एक प्रतिनिधि सदस्य बनाकर छात्रावासों की व्यवस्थाओं का आंकलन कर कार्यवाही भी की जाएगी ।

0 टिप्पणियाँ