कैजुअल ड्रेस में गए डीएम प्रयागराज को समरोह से लौटाया।


कैजुअल ड्रेस में गए डीएम प्रयागराज को समरोह से लौटाया।

 दैनिक अक्षय मेल समाचार
 प्रयागराज से ब्यूरो चीफ शिव कुमार यादव


हाईकोर्ट के समारोह में पहुंचे जिलाधिकारी प्रयागराज भानुचंद्र गोस्वामी को ड्रेस कोड का पालन न करना भारी पड़ा जजों की आपत्ति के चलते न सिर्फ उनको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा बल्कि,समारोह से उनको लौटा दिया गया बाद में ड्रेसकोड मेें वह पहुंचे ओर समारोह में शामिल हो पाए
भानुचन्द्र गोस्वामी शनिवार को हाईकोर्ट में नए बने संग्रहालय भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे नियमानुसार उनको आईएएस अधिकारियों के लिए तय ड्रेस कोड में जाना चाहिए था मगर,डीएम कैजुअल ड्रेस में पहुंच गए समारोह में सर्वोच्च न्यायालय के जज न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति विनीत सरन के अलावा मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर और हाईकोर्ट के अधिकांश जज मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ