आमने सामने बाइक की भिड़ंत दो युवक गंभीर रूप से घायल


आमने सामने बाइक की भिड़ंत दो युवक गंभीर रूप से घायल

अक्षय मेल समाचार

 शुकुल बाजार। अमेठी दो बाइक के आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार लाया गया जहां प्राथमिक उपचार करते हुए चिकित्सा अधिकारी शैलेश गुप्ता ने दोनों लोगों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सा अधिकारी ने बताया दोनों युवकों की हालत गंभीर है प्राथमिक उपचार करके इन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर किया जा रहा है ।बताते चलें इंसाद अली पुत्र हबीब उम्र लगभग 30 वर्ष ग्राम शिवली और रजनीस यादव पुत्र राम बहादुर यादव रानीपुर बाराबंकी सालपुर उम्र लगभग 22 वर्ष की अनियारी गांव के पास बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए वही मोटरसाइकिल यूपी 44 एन0802, यूपी 41 यू 5063 को देखकर एक्सीडेंट के  भिषणता का अंदाजा लगाया जा सकता है। दोनों बाइक चकनाचूर हो गई दुर्घटना के वक्त युवा भाजपा नेता और समाजसेवी रविंदर सिंह मौके पर थे जिन्होंने ग्रामीणों की सहायता से दोनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार पहुंचाया जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया उपचार  के बाद चिकित्सा अधिकारी ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया क्योंकि दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ