पद की जिम्मेदारियों के निर्वाहन के साथ साथ समाज सेवा कर समाज मे प्रेरणा स्रोत बने उपनिरीक्षक रंजीत यादव।


पद की जिम्मेदारियों के निर्वाहन के साथ साथ समाज सेवा कर समाज मे प्रेरणा स्रोत बने उपनिरीक्षक रंजीत यादव। 

अक्षय मेल समाचार

विजय कुमार यादव

अयोध्या।

अयोध्या पुलिस के युवा सब-इंस्पेक्टर रणजीत यादव व सनातन सेवा संस्थान ने संयुक्त रुप से समाज में पर्यावरण संरक्षण, समाज सेवा ,यातायात नियमों सहित अनेक बिषयों के प्रति छात्र, छात्राओं, युवाओं सहित पूरे समाज को जागरूक करने के लिए एक अनूठी पहल शुरूआत किया।

प्राप्तजानकारी के अनुसार अयोध्या जनपद के पटरंगा थानें में नियुक्त व थाना रामजन्म भूमि में तैनात युवा उपनिरीक्षक व समाजसेवी रणजीत यादव और सनातन सेवा संस्थान के संस्थापक स्मृति शरण के साथ संयुक्त रुप से जिले के प्रतिष्ठित कॉलेज फैज़ाबाद पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को तुलसी के 40 पौधों का निःशुल्क वितरण करते हुऐ विद्यालय प्रांगण में दो बरगद व दो हरसिंगार के पौध लगाकर पर्यावरण-सुरक्षा का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को यातायात-नियमों के प्रति जागरुकता का संदेश देते हुये दरोगा रणजीत यादव ने कहा कि-
‘घर से जब मम्मी-पापा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकलें तो उन्हे हेलमेट लगाने व चारपहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट लगाने के लिये जरूर कहे।’
रक्तदान,पौधारोपण,गरीब असहायो और दुर्घटना मे घायलों की मदद जैसे सामजिक कार्यो मे अग्रणी भूमिका निभाने वाले दरोगा रणजीत ने छात्र-छात्राओं को इंटरनेट के सदुपयोग और दुरुपयोग के बारे मे विस्तृत जानकारी दिया। सफलता और सुरक्षा के टिप्स देते हुये,पर्यावरण व समाज के प्रति जागरुक रहने की शुभकामनाएँ भी दिया।
इस मौके पर सनातन सेवा संस्थान,अयोध्या के संस्थापक व स्मृति शरण ने बताया कि-
‘हमें अपने स्वधर्म का कड़ाई से पालन करना चाहिये और आपका इस समय स्वधर्म है शिक्षा-ग्रहण करना।आप लोगो को अपने अध्ययन के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति भी जागरूक रहने की जरुरत है।’
पर्यावरण प्रेमी स्मृति शरण ने हर घर,हर आंगन निशुल्क तुलसी पहुंचाने का संकल्प लिया है।
जिसके तहत कोई भी कभी भी राघव-कुन्ज अयोध्या पहुचकर तुलसी,हरसिंगार,अलोवेरा और पुदीना के पौधे निःशुल्क प्राप्त कर सकता हैं।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आर0बी0 श्रीवास्तव ने स्कूल मे पधारें पर्यावरण-प्रेमी अतिथियो का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन करने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को ‘जीवन में सदैव आगे बढते रहने का मूल-मंत्र’ बताया।तथा स्कूल-स्टाफ अलोक गुप्ता व सनातन सेवा संस्थान के सक्रिय सदस्य अर्पित श्रीवास्तव सहित स्कूल के अध्यापक और अध्यापिकायें मौजूद रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ