मतदाता सत्यापन कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी सी इंदुमती ने किया


मतदाता सत्यापन कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी सी इंदुमती ने किया

 अक्षय मेल समाचार/अजय कुमार श्रीवास्तव

सुलतानपुर ।मतदाता सत्यापन कार्यक्रम की शुरुवात जिलाधिकारी ने किया इस कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने, नाम बढ़वाने सहित तमाम बिन्दुओ पर जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिये गये साथ ही इसके लिये किसी के भी दबाव में काम न करने का निर्देश भी दिया गया।सुल्तानपुर सदर तहसील के सभागार में आज मतदाता कार्यक्रम की शुरुवात हुई। इस दौरान जिले मे पांच विधानसभाओं मे  सुल्तानपुर, सदर, कादीपुर लम्भुआ और इसौली के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया की सही लोगों के नाम मतदाता सूचि में बढ़ाये जायें, और उनमे यदि कोई त्रुटि हो तो उसे भी संशोधित किया। जिलाधिकारी ने साफ़ निर्देश दिया कि किसी को भी किसी के दबाव में कार्य करने की जरुरत नहीं है जो सही हो वही अधिकारी और कर्मचारी करें।  इसके लिये उन्होंने राजस्व अधिकारियों और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर गांव गांव में टीम जायेगी और इसके साथ ही गांव में अधिकारियों द्वारा सरप्राइज विजिट भी की जायेगी और लोगों से उसका फीडबैक भी लिया जायेगा। अगर इस तरह की कोई शिकायतें आती है तो उसका त्वरित निस्तारण किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ