अक्षय मेल समाचार
रायबरेली।सुबह से ही शांतिधारा अभिषेक, नित्य नियम पूजा, शास्त्र वाचन, आरती के साथ नगर के श्री जैन मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए।सिविल लाइन स्थित जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व के दूसरे दिन बुधवार को उत्तम मार्दव धर्म की पूजा कर उत्तम मार्दव धर्म मनाया गया। दिगम्बर जैन समाज के पुरुष शुद्ध केसरिया रंग की धोती पहन कर श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा की।पर्युषण पर्व पर मंदिर में विशेष सजावट की गई। जैन समाज के वरिष्ठ हेमन्दर जैन ने शाम को प्रवचन में मार्दव धर्म पर बोलते हुए कहा कि जीवन में व्यक्ति को किसी से अपेक्षाएं नहीं रखना चाहिए मार्दव धर्म के अभाव में मान कषाय जाग्रत हो जाती है मान व्यक्ति कीसामाजिक,धार्मिक और आर्थिक छवि को खराब कर देती है अपने प्रवचन में कहा की मुस्कराहट खुद तो घुमावदार है लेकिन आने वाली टेड़ी मेडी मुश्किलों को सीधा कर देता है जिस प्रकार डॉक्टर एक ही दवाई को तिन प्रकार से देता है एक पिने की (लिक्विड) दूसरी गोली (टेबलेट) और तीसरी सिरिंज मतलब इंजेक्शन उसी प्रकार ये दिन तो दस है, लेकिन उनमे परोसेे जाने वाला धर्म एक जैसा है बस नाम अलग अलग है
जैन समाज के मीडिया प्रभारी अंकित जैन ने बताया कि जैन समाज द्वारा सुबह अभिषेक, पंचामृत एवं विशेष पूजा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। शाम को कई कार्यक्रम होने के साथ विशेष आरती हो रही है। देर रात तक मंदिरों में रौनक बनी रहती है।इस मौके पर अशोक जैन ,शुभम जैन,अभिषेक जैन,अमन जैन,हितेश जैन,आशीष जैन,रमेश जैन,हेमेन्द्र जैन,आर के जैन,अतुल जैन,संदीप जैन,अजय जैन,प्रदीप शर्मा,अरिहंत जैन,अनिल जैन,राकेश जैन,नितेश जैन,विकाश जैन,आयुषी जैन,शकुंतला जैन,रुचिका जैन,स्वाति जैन,प्रियंका जैन,पूजा जैन,उर्मिला जैन,शारदा जैनअनुराधा जैन,अनीता जैन,रेखा जैन,रेनू जैन आदि जैन समाज के लोग जैन मंदिर पहुचे।

0 टिप्पणियाँ