अक्षय मेल समाचार
मुसाफिरखाना ,अमेठी ।क्षेत्र के नंदमहर स्थित नन्द बाबा की धाम पर भगवान कृष्ण की बरही पर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया ।भोज में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ ही दूरदराज के क्षेत्रों से लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
क्षेत्र के नंदमहर स्थित प्रसिद्ध नंद बाबा के मंदिर परिसर में श्री कृष्ण भगवान की बरही के उपलक्ष्य में सामूहिक भोज का आयोजन स्थानीय लोगों के सहयोग से मंदिर के महन्थ भारत नन्द ने किया।सामूहिक भोज में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ ही दूरदराज के गॉवों के लोग शामिल हुए ।जहाँ देर शाम तक लोग प्रसाद ग्रहण करते रहे ।इस अवसर पर चंद्रशेखर यादव सदाशिव प्रधान विजय प्रकाश पूर्व प्रधान जंग बहादुर पूर्व प्रधान सहित दर्जनों लोग व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन में जुटे रहे ।

0 टिप्पणियाँ