दैनिक अक्षय मेल समाचार
अजय कुमार श्रीवास्तव
सुल्तानपुर। जहाँ एक महिला की हत्या कर शव बाग में फेंक दिया गया वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। फ़िलहाल मृतक महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।मामला सुल्तानपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के बैजापुर गांव का जहाँ आज सुबह बाग़ में एक महिला का शव दिखाई पड़ने से हड़कम्प मच गया। शव को देखकर ही लग रहा था कि महिला की हत्या कर के उसका शव फेंक दिया गया है।आशंका ये भी जताई जा रही है कि हत्या से पहले महिला का दुष्कर्म किया गया और मौके पर शराब कि कुछ शीशा भी बरामद हुई फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायट की टीम से सुराग एकत्रित किया जा रहा है।वहीं महिला के शव की शिनाख्त के लिये भी पुलिस प्रयास कर रही है।फिलहाल शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया और मामले की छानबीन की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ