पटरी व ठेले पर दुकान लगाने वालों के लिए -खुशखबरी-दो हजार पांच सौ अस्सी दुकानदारों को शिफ्ट करने की योजना -सांसद सुल्तानपुर


पटरी व ठेले पर दुकान लगाने वालों के लिए -खुशखबरी-दो हजार पांच सौ अस्सी दुकानदारों को शिफ्ट करने की योजना -सांसद सुल्तानपुर

 अक्षय मेल समाचार/शिव प्रसाद मौर्य

सुलतानपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने आज अपने दौरे दूसरे दिन जिलेवासियों को दी कई सौगाते। मेनका संजय गांधी आज शहर के शास्त्रीनगर स्थित आवास पर सैकड़ो लोगों की समस्या सुनने के बाद प्रातः 8:40 मिनट पर शहर से सटे ग्राम पांचोपीरन - निजामपट्टी पहुंची और वहा पर शहर विधायक सूर्यभान सिंह की मौजूदगी में पूरे विधि विधान के साथ 45 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सखी वन स्टाप सेन्टर भवन का शिलान्यास किया।यहां पर उन्होने संबोधित करते हुए कहा कि इस सखी वन स्टाप  सेंटर में महिलाओं की हर तरीके की समस्यायों का निराकरण होगा।यह सेंटर पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए  डॉक्टर, नर्स , वकील एवं पुलिस से लैस होगा ।महिला को किसी भी तरीके से परेशानी से उबारने के लिये सांसद मेनका गांधी की ये अनोखी पहल है।  जिसका सीधा लाभ यहाँ कि कमजोर और बेबस महिलायें उठा पाएंगी। सुल्तानपुर वासियों को मेनका गांधी का फ़िक्र कितनी है इस बात का अंदाजा केवल इसी बात से लगाया जा सकता है।तत्पश्चात सांसद मेनका संजय गांधी का काफिला कचेहरी स्थित सभागार परिसर पहुंचा। जहां पर सांसद मेनका संजय गांधी ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वयन एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की 41 योजनाओं की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश जिला प्रशासन को दिया।श्रीमती गांधी ने जिला विकास समन्वयन एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक में मुद्रा बैंक योजना की समीक्षा करते हुए कहा मनेैं एक लाख लोगों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।इस लक्षय को प्राप्त करने के लिए बैंकर्स तेजी से काम करे। इसी क्रम में उन्होने कहा कि  मैं अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में एफ० एम० रेडियो की आधारशिला रखूगी। अगर जमीन आदि की कोई दिक्कत हो तो उसे दूर कर लिया जाए।समीक्षा बैठक में उन्होने जिला विद्यालय निरीक्षिक से नवोदय विद्यालय बनाने के लिए आ रही जमीन की अड़चन को जिला प्रशासन से मिलकर दूर करने को कहा। सांसद गांधी ने कहा अक्टूबर में मै नवोदय विद्यालय की आधारशिला रखूगी। इसी क्रम में मेनका संजय गांधी ने कहा पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर को मैं जिले में आऊगी। तब मैं 4 एकड़ जमीन पर लोगों के साथ मिलकर 10 हजार पौधे लगाऊगी  ।और इसका नाम "नमो- वन" रखने को कहा।इस प्रस्ताव पर धोपाप में जिला पंचायत अध्यक्ष पति शिव कुमार सिंह ने जमीन देने के लिए कहा।श्रीमती गांधी ने वरासत के लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया जिलाधिकारी से पूछते हुए कहा कि वरासत के लाइसेंस अगर बनाने है तो उसको समय से बनाये। उन्होने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को क्रिमिनल केस में फंसे लोगों के लाइसेंस जांच कर निरस्त करने का निर्देश भी दिया दिशा समीक्षा बैठक में श्रीमती गांधी ने विना लाइसेंस के स्लाटर हाऊस पर सख्ती करने, गुमटी में चल रही अवैध मांस की दुकानों को बंद करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया। उन्होने चिड़ियों व मुर्गा - मुर्गी को पिजड़े में रखने को गैरकानूनी व अमानवीय बताते हुए सख्ती करने को कहा।और मांस की दुकाने किसी एक स्थान पर बनाने की हिदायत दी मेनका संजय गांधी ने यूपीडा द्वारा कराये जा रहे हाईवे निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई छोटी छोटी सड़को को ठीक कराने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया। इसीक्रम में आधार कार्ड एवं गरीबों के आयुष्मान कार्ड बनाने में आ रही दिक्कत को जल्द से जल्द दूर करने का निर्देश भी प्रशासन को दिया।इसी तरह पर्यावरण को ध्यान में रखते हुये अवैध रुप से भट्टो को चेक करने की भी हिदायत दी श्रीमती गांधी ने शहर को स्वच्छ सुंदर और जाममुक्त करने की योजना पर तेजी से काम करने को कहा। उन्होने कहा शहर की तीन सड़को के चौरीकरण का कार्य नवम्बर - दिसंबर तक शुभारंभ करने को कहा। यहां पर उन्होने कहा कि सड़क चौरीकरण में गरीबों ठेले वालों व पटरी दुकानदारों को दुःख नही पहुंचना चाहिए। इस पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने बताया कि पटरी व ठेले पर दुकान लगाने वालों का सर्वे कर लिया गया है।दो हजार पांच सौ अस्सी दुकानदारों को शिफ्ट करने की योजना बना ली गई है। इनको तीनों ओवरव्रिजो सहित कोतवाली के पीछे स्थित नाले पर शिफ्ट किया जायेगा श्रीमती गांधी ने छुट्टा जानवरों के लिए एक डेरीनगर बनाने के लिए जिला प्रशासन से कहा। जिलाधिकारी ने बताया इस पर काम हो रहा है। उन्होने स्किल सेंटर पर फूड प्रोसेसिंग, बेकरी, विस्कुट आदि का प्रशिक्षण देने पर जोर दिया। उन्होने सड़को को प्लास्टिक से बनाने की टेक्नोलाजी के लिए पीडब्लूडी के नोडल अधिकारी को निर्देश दिया। उन्होने कहा एक ऐसी योजना हो जिसमें गरीब व्यक्ति एक किलो प्लास्टिक दे तो उसको प्लास्टिक के बदले उसे एक थाली भोजन दे। और जो प्लास्टिक जमा हो उससे सड़के बने। इससे शहर स्वच्छ हो सकता है। अंत में उन्होने जिला प्रशासन को तीन माह पहले जो 54 प्राथमिकता वाले कार्यो की सूंची दी थी। उस पर तेजी से काम करने के लिए जिलाधिकारी सहित सभी को धन्यवाद दिया।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि दिशा बैठक के बाद सांसद मेनका संजय गांधी ने स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह एवं विधायक सूर्यभान सिंह, राजेश गौतम , सीताराम शर्मा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू के साथ बहुप्रतीक्षित ट्रामा सेंटर  एवं सीटी स्कैन का शुभारम्भ करने के लिए उद्घाटन किया।इस दौरान जिलेभर में बनने वाले 72 हेल्थ वेलनेस सेंटर का शिलान्यास भी किया। उसके बाद स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की। इस मौके पर पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह, संतबखश सिंह चुन्नू, संदीप प्रताप सिंह ,बबिता तिवारी ,पूजा कसौधन, विनोद कुमार पांडे, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, विनोद कुमार पांडे आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ