मोटर साईकिल बचाने की वजह से यातायात प्रभारी की जीप पल्टी


मोटर साईकिल बचाने की वजह से यातायात प्रभारी की जीप पल्टी

अक्षयमेल समाचार

रायबरेली। मील एरिया थाना क्षेत्र के सारस होटल के निकट ओवर ब्रिज पर उस समय हड़कम्प मच गया जब यातायात प्रभारी की वाहन दो पहिया वाहन चालक को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर पलट गई ।पलटने में यातायात प्रभारी व चालक को हल्की चोटें आई है और उन्हें दुसरे वाहन से जिलाअस्पताल पहुचाया  गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यातायात प्रभारी प्रशांत सिंह डेली रूटीन चेकिंग में निकले थे और रतापुर कि ओर जा रहे थे तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने  यातायात प्रभारी की गाड़ी को ओवरटेक किया ,जिसे बचाने के चक्कर मे प्रभारी के वाहन चालक ने एकाकएक ब्रेक मार दी और बरसात होने की वजह सड़क गीली  थी ,जिसके कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर के पार जा पलट गई ,जिसमे वाहन चालक व प्रभारी यातायात को हल्की चोटे आई जिन्हें इलाज के लिए दूसरे वाहन से अस्पताल भेजवा  गया वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सी ओ सिटी ,मील एरिया व सदर कोतवाली प्रभारी घटनास्थल पर पहुंच गए व घटना की पूरी जानकारी ली ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ