अक्षयमेल समाचार
रायबरेली पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई के निर्देशन में जिले में अपराधियों के विरोध चलाये जा रहे चेकिंग अभियान में सदर कोतवाली पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी उस वक्त हाथ लगी जब चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध मोटर साइकिल सवार युवकों को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से दो मोबाइल सहित 5 मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
पुलिस के गिरफ्त में खड़े इन युवकों को गौर से देखिए ये अमेठी जिले के निवासी अरविंद गुप्ता व रिंकू गिरी है जो अपने आसपास के जिले में मोटरसाइकिल चोरी करके बेचा करते थे। बीती रात रायबरेली के सदर कोतवाली क्षेत्र गोरा बाजार में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी चेकिंग के दौरान दोनों युवकों पकड़ा गया जिनके पास से 2 मोबाइल व 1 मोटरसाइकिल बरामद किया वही पूछताछ के दौरान चोरी की 4 मोटर साइकिलो खुलासा हुआ और चोरो के निशान देही से बरामद किया गया। वही गिरफ्तार किए गए युवकों ने बताया कि जिस मोटरसाइकिल को पकड़ा गया है उस बाइके को जिला कारागार के सामने से चुराया है और उसी के डिग्गी से मोबाइल भी मिला है हम लोग मोटरसाइकिल चोरी का काम करते है। पुलिस से पकड़े जाने के डर से गाड़ियों को अलग-अलग छिपा देते है। सभी गाड़िया अमेठी जिले में है।
गिरफ्तार करने मे कोतवाल अतुल सिंह, एस आई - प्रवीर गौतम, देवेंद्र अवस्थी, पवन प्रताप सिंह, हरिशरण सिंह, आरक्षी - गोविंद कुमार, हरिकेश, मनीष

0 टिप्पणियाँ