विभिन्न थाना क्षेत्रों से कई लोग गिरफ्तार


विभिन्न  थाना  क्षेत्रों  से   कई  लोग   गिरफ्तार


बाराबंकी  / अक्षयमेल समाचार


रामधीरज   यादव    /  रा म बरन 




 पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार जनपद के समस्त थानों द्वारा अवैध मद्य निष्कर्षण एवं अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया जिसमें जनपद के विभिन्न थानों द्वारा 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 180 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किया गया एवं भारी मात्रा में लहन को मौके पर नष्ट किया गया।*

 थाना कोठी-                                     
थाना कोठी पुलिस द्वारा दिनांक 24.09.2019 को समय 01.35 बजे, मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 1. अनूप पुत्र हनोमान निवासी कस्बा व थाना कोठी जनपद बाराबंकी, 2. भोला पुत्र ननकऊ निवासी कस्बा व थाना कोठी जनपद बाराबंकी को सीएचसी के पीछे कस्बा व थाना कोठी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 70 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किया गया एवं मौके पर 06 बोरा लहन नष्ट किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कोठी पर मु0अ0सं0 299/19 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

 थाना रामसनेहीघाट                                    
थाना रामसनेहीघाट पुलिस द्वारा दिनांक 23.09.2019 को समय 18.30 बजे, वहद् ग्राम भुडेहरी थाना रामसनेही घाट से अभियुक्तगण 1. रामधीरज रावत पुत्र श्रीपाल 2. रामू रावत पुत्र कल्लू रावत 3. रामकुमार पुत्र स्व0 श्रीराम रावत निवासीगण भुडेहरी थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किया गया एवं भारी मात्रा में लहन को नष्ट किया गया.। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना रामसनेहीघाट पर मु0अ0सं0 442/19 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।


थाना मसौली
थाना मसौली पुलिस द्वारा दिनांक 23.09.2019 को समय 19.45 बजे, मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रामगोपाल पुत्र स्व0 महावीर निवासी वादीपुरवा थाना मसौली जनपद बाराबंकी को गायत्री मन्दिर मोड़ त्रिलोकपुर थाना मसौली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर नाजायज कच्ची शराब बरामद कर थाना मसौली पर मु0अ0सं0 351/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।

 थाना सफदरगंज
थाना सफदरगंज पुलिस द्वारा दिनांक 24.09.2019 को समय 06.55 बजे, मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त कल्लन पुत्र सोहनलाल निवासी बरियारपुर मजरे बधौरा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को बरियारपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर नाजायज कच्ची शराब बरामद कर थाना सफदरगंज पर मु0अ0सं0 391/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।

 थाना जैदपुर
थाना जैदपुर पुलिस द्वारा दिनांक 23.09.2019 को समय 16.20 बजे, मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त ननकऊ लोध पुत्र छोटेलाल निवासी मेडुवा थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी को देवदत्त नहर पुलिया थाना जैदपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर नाजायज कच्ची शराब बरामद कर थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 336/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।

 थाना सुबेहा
थाना सुबेहा पुलिस द्वारा दिनांक 23.09.2019 को समय 20.05 बजे, मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त संतराम पुत्र छेद्दन निवासी छोटी चौकी मजरे खानपुर थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर नाजायज कच्ची शराब बरामद कर थाना सुबेहा पर मु0अ0सं0 195/19/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ