अक्षय मेल समाचार
शुकुल बाजार 'अमेठी। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़े व अल्प बचत करते हुए आने वाले दिनों में आत्मनिर्भर बनकर अन्य लोगों को भी रोजगार मुहैया कराएं जिससे उनके परिवार के साथ साथ क्षेत्र समाज प्रदेश व देश का विकास हो सके उक्त उद्गार राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अशोक कुमार तिवारी ने ओंकार सेवा संस्थान द्वारा आयोजित स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारियों के एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान ग्राम पंचायत मरदानपुर में व्यक्त किए उन्होंने महिलाओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि समूह से जुड़ कर वह अपने परिवार का अच्छे ढंग से पालन पोषण कर सकती हैं इसी के साथ साथ स्वावलंबी बनकर अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर मुहैया करा सकती हैं प्रशिक्षक के रूप में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित करते हुए प्रशिक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने महिला समूह के गठन उसकी प्रक्रिया एवं स्वयं सहायता समूह से जुड़ कर प्राप्त करने वाले रोजगार पर विस्तृत प्रकाश डाला प्रशिक्षिका अनीता सिंह ने महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने एवं अल्प बचत के साथ-साथ अपने जीवकोपार्जन हेतु स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर के बारे में विस्तृत प्रकाश डाला ओंकार सेवा संस्थान के महासचिव सूर्य कुमार त्रिपाठी ने आए हुए सभी समूह की पदाधिकारियों एवं अन्य महिलाओं से स्वयं सहायता समूह से जुड़ कर आत्मनिर्भर होने की दिशा में प्रयासरत रहकर अल्प बचत के साथ-साथ बड़े कार्यों को करने एवं अन्य लोगों को भी अपने समूह से जोड़कर रोजगार मुहैया कराने की बात कही इस अवसर पर क्षेत्र मे नवनिर्मित पन्द्रह स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें स्वयं सहायता समूह के लगभग 60 पदाधिकारियों ने प्रतिभाग करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाया।

0 टिप्पणियाँ