अक्षय मेल समाचार
रायबरेली। मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार ने विकास खण्ड डलमऊ की ग्राम पंचायत मधुकरपुर, बरस, सोहवल, खरगपुर सौताना, दाउदपुर रामनगर एवं टिकरान में चौपाल लगाकर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभ परक कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से बताया और कहा कि वह सरकार की लाभ परक कल्याणकारी के बारे में जाने और उसका लाभ ले। उन्होंने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत के सम्बन्ध में आम जनता
को जानकारी देते हुए बताया कि जिनके पास गोल्डेन कार्ड है तो वह शासन द्वारा नामित
अस्पताल में पांच लाख रूपये तक का प्रत्येक परिवार निःशुल्क इलाज करा सकता है। उन्होंने पालीथीन के रोक लगाने के सम्बन्ध में बताया कि 01 अक्टूबर सेपालीथीन पूरी तरह से बन्द की जा रही अब सभी लोग थैला लेकर बजार में जाये और खरीदारी करें और पालीथीन का प्रयोग कतई न करे।
मुख्य विकास अधिकारी ने शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं विकास कार्यो
के सम्बन्ध में आम जनता से जानकारी लेते हुए बताया कि विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री मान धन योजना, प्रधानमंत्री बीमा, फसल बीमा और आंगबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा
पुष्टाहार वितरण और शिशुओं के नियमित टीकाकरण के सम्बन्ध में ग्रामीणों को
बताया गया। उन्होंने खाद्य सुरक्षा योजना की समीक्षा में जिला पूर्ति अधिकारी से
जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि खाद्य सुरक्षा योजना में ई-पास मशीन द्वारा आधार
प्रमाणीकरण वितरण की जानकारी ली। ग्रामीणों द्वारा जो शिकायतें आई उनका
मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों से उनका निस्तारण भी कराया। उन्होंने
पशुओं के टीकारण एवं संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े की जानकारी ग्रामीणजनों
को दी और सभी इसमें सहयोग करने की अपील की। ग्रमाणों द्वारा आयोजित चौपाल
में विद्युत के सम्बन्ध में शिकायत की गई कि 8 घण्टे बिजली आती है जिस पर उन्होंने
विद्युत के सम्बन्ध अधिशाषी अभियन्ता से बिजली की आपूर्ति में सुधार लाने के
निर्देश दिये। एसडीएम द्वारा अवैध कब्जा हटवाने तथा अविवादित वरास्त को सम्बन्ध
में ग्रामीणों को जानकारी दी।
इस अवसर पर डीसी मनरेगा पवन कुमार, मुख्य पशु चिकित्सधिकारी गजेन्द्र सिंह, जिला
कृषि अधिकारी, उपजिलाधिकारी डलमऊ सविता, प्रचार सहायक बड़े लाल यादव जिला स्तरीय
अधिकारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ