स्वच्छता ही सेवा का मूल उद्देश्य समुदाय को अपशिष्ट प्लास्टिक प्रबंधन के विषय में जागरूकता एवं सकारात्मक व्यवहार परिर्वतन करना
अक्षयमेल समाचार
रायबरेली । जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अन्तर्गत स्वच्छता
ही सेवा अभियान के क्रियान्वयन के लिए निर्देश दिये है कि आने वाली 2 अक्टूबर 2019 को सम्पूर्ण भारत वर्ष में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 150वीं जयन्ती स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है जिसके अन्तर्गत स्वच्छता के स्थिरता एवं सम्पूर्ण स्वच्छता हेतु ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा यूनिवर्सल सैनिटेशन कवरेज को सुनिश्चित करना है। इस अभियान से लोगों को प्लास्टिक प्रबंधन के लिए जागरूक भी कराया जाये। अभियान की सफल क्रियान्वयन हेतु जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार द्वारा बताया गया है कि ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ 2 अक्टूबर तक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए होगा, जिसमें बड़े पैमानें पर प्लास्टिक के सीमित/नगण्य प्रयोग, संग्रहीकरण एवं इसके प्रबन्धन के लिए जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। 3 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2019 (दीपावली) तक अपशिष्ट प्लास्टिक का
संग्रहीकरण एवं प्रभावी तरीके से रिसाईकिल एवं निष्पादन गतिविधियों का आयोजन किया
जाना है।उक्त अभियान के दौरान जनपद में 2 रूपों में गतिविधियां संचालित की जानी है। जिसमें प्लास्टिक वेस्ट श्रमदान अन्तर्गत प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेन्ट हेतु
जागरूकता फैलाने के दृष्टिकोण से राष्ट्रीय स्तर का श्रमदान किया जाना है, जिसमें प्लास्टिक वेस्ट कलेक्टशन 2 अक्टूबर 2019 को किया जायेगा। संग्रह किये गये प्लास्टिवेस्ट रिसाईकिलिंग अथवा ईधन के रूप में प्रयोग तकनीकी इस क्षेत्र में कार्यरत उद्योग
जगत के विशेषज्ञों द्वारा किया जायेगा। राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद के
सामाजिक, राजनैतिक, उद्योग जगत, स्वयं सेवी संस्थाओं एवं सम्बन्धित विभागों के सहभागिता सहित एक जन-आंदोलन तैयार किया जाना है, जिसके लिए आवश्यक है कि ग्रामीण
क्षेत्रों में प्लास्टिक एकत्र करने वाले स्थानों तथा उनके ट्रान्सर्पोटेशन एवं डिस्पोजल के लिए स्थान चिन्हित कर लिये जाये। साथ ही 2 अक्टूबर 2019 को सम्पूर्ण
ग्राम पंचायतों में शपथ दिलाते हुए अपशिष्ट प्लास्टिक के संग्रहीकरण एवं इनके रिसाईकिल अथवा विपणन के चिन्हित स्थलों पर पहुचाने का विस्तृत कार्यक्रम आयोजित किया जाये, जिसमें संग्रह किये गये समस्त प्रकरण के प्लास्टिक सामग्रियों को रिसाइकिल
अथवा पुनः प्रयोग लायक बनाने हेतु उद्योग यथा सीमेन्ट, थर्मल-पावर को सम्मिलित कर कलेक्शन, ट्रान्सर्पोटेशन एवं विपणन में कार्य किया जाये।
स्वच्छता ही सेवा जन संचार अभियान के अनुसार स्वच्छता ही सेवा 2019 का
मूल उद्देश्य समुदाय को अपशिष्ट प्लास्टिक प्रबंधन के विषय में जागरूकता एवं
सकारात्मक व्यवहार परिर्वतन करना है। जिसके अन्तर्गत गतिविधियों का आयोजन किया जाना
है। जिसमें प्रशिक्षित स्वच्छाग्रहियों के माध्यम से ग्रामीणों में घरेलू स्तर पर
प्लास्टिक प्रबंधन के लिए अन्तर्गतव्यक्तिक सम्प्रेषण किया जायेगा। दिवाल लेखन/चित्रण, श्लोगन लेखन, बच्चों/युवाओं के द्वारा रैली, बैठके, निबन्ध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन जागरूकता के लिए किया जाये। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में प्लास्टिक प्रबन्धन के दृष्टिगत स्वच्छता रथ, फिल्म प्रदर्शन एवं अन्य सार्वजनिक सेवा सूचना की गतिविधियों का आयोजन। इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर सराहनीय कार्य करने वाले स्वच्छता चैम्पियन को सम्मानित भी किया जायेगा।


0 टिप्पणियाँ