थाना सुबेहा पुलिस ने गोवध में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*


थाना सुबेहा पुलिस ने गोवध में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।


बाराबंकी ।   रामधीरज यादव


                             पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सुबेहा श्री अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में थाना सुबेहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 183/19 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम में वाँछित अभियुक्त तौकीर पुत्र अय्यूब निवासी जगदीशवापुर मजरे सिधिंयावा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी को थाना सुबेहा पुलिस टीम ने दिनाँक 08.09.2019 को समय 03.40 बजे अधियारी पुलिया से गिरफ्तार किया गया ।

 
तौकीर पुत्र अय्यूब निवासी जगदीशवापुर मजरे सिधिंयावा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी    को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया है  ।

 आपको बता दें कि जगदीश वा पुर गांव में गत दिनों भारी मात्रा में गौ मांस बरामद हुआ था और पुलिस की किरकिरी हुई थी जिसमें सुबेहा पुलिस सक्रिय हुई और गोवध के आरोपी को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया और गिरफ्तार करके जेल भेज दिया थाना अध्यक्ष सुबेहा  अशोक कुमार यादव ने बताया कि अनिया री गांव के पास आरोपी को थाने के दरोगा प्रफुल्ल यादव सिपाही धर्मेंद्र यादव रवि वर्मा आदि ने गिरफ्तार किया है गश्त के दौरान मेरे साथ सभी हमराही चल रहे थे मेरी टीम ने इस अभियुक्त को गिरफ्तार किया है   ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ