अक्षय मेल समाचार/ शिव कुमार यादव
प्रयाग राज ।जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता थाना अंतर्गत मंजू सरोज पुत्री राम अभिलाख सरोज परिवर्तित नाम उम्र 25 वर्ष को मऊआइमा थाना अंतर्गत हरिसेनगंज के सुशील कुमार केसरवानी उम्र लगभग 40 साल ने शादी का झांसा देकर 4 महीने तक दुराचार करता रहा जब मंजू ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो सुशील कुमार मना कर दिया की हम तुम्हारे साथ शादी नहीं करेंगे मैं अपनी शौक पूरा करने के लिए तुम्हें लाया था और ज्यादा बोलोगी तो तुम्हें जान से मार दूंगा और तुम मेरा कुछ नहीं कर सकती हो तुम्हें जहां जाना हो जाओ हमें कोई डर नहीं है लेकिन पीड़ित महिला ने सुशील का पैर पकड़कर कहां की हमें घर से मत भगाओ अब हमारा तुम्हारे सिवा और कोई नहीं है इस पर सुशील व परिवार वालों ने बेरहमी से मारा पीटा तथा घर से निकाल दिया इतने पर भी जब मंजू घर छोड़कर नहीं गई तो किशन केसरवानी ने हाथ में तमंचा लेकर जान से मारने के लिए दौड़ा लिया किसी तरह पीड़िता ने जान बचाकर मऊआइमा थाने पर आई
और सुशील कुमार व किशन कुमार केसरवानी तथा परिवार वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया

0 टिप्पणियाँ