मुख्यमंत्री ने 120 परियोजनाओ की आधारशिला रखी।प्रधानमंत्री आवास की चाभी पात्रों को प्रदान किया।


मुख्यमंत्री ने 120 परियोजनाओ  की आधारशिला रखी।प्रधानमंत्री आवास की चाभी पात्रों को प्रदान किया।  

दैनिक अक्षय मेल समाचार 
रिपोर्ट - मनीष मिश्र

प्रतापगढ़
मुख्यमंत्री ने लोकसभा में  प्रतापगढ से बीजेपी को जिताने के लिये प्रतापगढ की जनता को बधाई दी। मोदी सरकार ने धारा 370 को हटाकर जो निर्णय लिया । मुख्यमंत्री ने आतंकवाद पर जोरदार हमला बोला। जम्मूकश्मीर के 370 हटने पर कश्मीर से आतंकवाद का सफाया होगा।  प्रतापगढ अपनी पहचान में देश दुनिया में पहचाना जाता है।  प्रतापगढ आंवले के उत्पाद को बढ़ाने के लिए कार्ययोजना और जिले को मेडिकल कालेज देने का कार्य बीजेपी सरकार में किया।  जनता की पाई पाई का हिसाब रखना और उसी पर खर्च कर देना इस सरकार ने किया। 2016 के बाद सरकार 15 नए मेडिकल  कालेज  का निर्माण करा रही है। प्रतापगढ में मेडिकल कालेज अगले साल तैयार हो जाएगा जो  प्रतापगढ युवाओं के लिए  डॉक्टर बनने का सपना साकार कर सके। बाजेपी सरकार ने बिना किसी भेद भाव के प्रदेश के विकास के लिए हमने गरीबो को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा, रसोई गैस आदि  योजनाओं को गरीबो तक पहुँचाया। पिछली सरकार ने  अपने परिवर को ही अपने  बैक बैलेंस को रखा जनता के लिय कुछ नहीं किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ