भारतीय जनता पार्टी ने मण्डल स्तर पर चुनाव की तैयारियां तेज कर दिया*


*भारतीय जनता पार्टी ने मण्डल स्तर पर चुनाव की तैयारियां तेज कर दिया*

दैनिक अक्षय मेल समाचार
 अजय कुमार श्रीवास्तव

सुलतानपुर।भारतीय जनता पार्टी ने मण्डल स्तर पर संगठनात्मक चुनाव की तैयारी तेज कर दी है।इसके लिए आज शनिवार को 9 मण्डलों में मण्डल कार्यशाला आयोजित हुई। मण्डल कार्यशाला में गये प्रशिक्षकों ने सेक्टर चुनाव प्रभारी एवं सह चुनाव प्रभारियों को बूथ स्तर पर पारदर्शी चुनाव कराने के टिप्स दिये ।आज शनिवार को 9 मण्डलों बल्दीराय, पीपरगांव, कटका,नगर,कूरेभार, सेमरी,गोसैसिंहपुर, मोतिगरपुर एवं जयसिंहपुर में संगठन पर्व मण्डल कार्यशाला आयोजित हुई।कटका , कूरेभार एवं नगर मण्डल की कार्यशाला क्रमशः रामदासपुर, सीता पब्लिक स्कूल - राघवपुर एंव नगर भाजपा कार्यालय पर  जिला चुनाव अधिकारी राम जियावन मौर्या की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस मौके पर बतौर प्रशिक्षक जिला चुनाव अधिकारी राम जियावन मौर्या ने कहा भाजपा संगठन विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है।बीजेपी आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करने में विश्वास करती है। इसीलिए पार्टी का बूथ अध्यक्ष अपनी मेहनत व संगठनात्मक कुशलता से बड़े से बड़े पद को प्राप्त कर सकता है।उन्होने कहा सभी सेक्टर व मण्डल स्तर के  चुनाव अधिकारी पार्टी हित में पारदर्शी तरीके से विना किसी दबाव के बूथ स्तर से लेकर मण्डल स्तर तक के चुनाव संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दे।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि मोतिगरपुर एवं जयसिंहपुर मण्डल की कार्यशाला मां शारदा विद्यालय एवं पार्टी कार्यालय मुइली में संपन्न हुई। दोनो कार्यशाला में बतौर प्रशिक्षक काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।इस मौके पर काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र ने कार्यकर्ताओं को चुनाव कराने के टिप्स दिये। इसी क्रम में बल्दीराय मण्डल एवं पीपरगाँव मण्डल की कार्यशाला रसूलपुर एवं जू०हा०स्कूल खारा में बतौर प्रशिक्षक जिला महामंत्री कृपा शंकर मिश्र द्वारा की गयी।सेमरी एवं गोसैसिंहपुर मण्डल की कार्यशाला राज मान्टेसरी स्कूल - सेमरी एवं वंशराजी इंटर कालेज गोसैसिंहपुर में संपन्न हुई। सेमरी एवं गोसैसिंहपुर मण्डल कार्यशाला में बतौर प्रशिक्षक जिला महामंत्री शशीकांत पाण्डे ने सेक्टर चुनाव प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ