प्रधान को वोट ना देना तथा प्रधान का विरोध करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया


प्रधान को वोट ना देना तथा प्रधान का विरोध करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया





अक्षयमेल समाचार/राम धीरज यादव 






बाराबंकी ।यूपी के बाराबंकी के विकासखंड बनी कोडर क्षेत्र के चुन्नू का पुरवा मजरे जरौली का एक मामला प्रकाश में आया है यहां के रहने वाले रूपन पुत्र लोटन उम्र लगभग 50 वर्ष ने प्रार्थना पत्र देकर मुख्यमंत्री आवास की मांग की क्षेत्रीय विधायक सतीश चंद्र शर्मा के लेटर पैड पर जब लिखवा कर शिकायत की तो अधिकारी जांच करने तो आए और यह आश्वासन दिया की आप पात्र हैं पात्रता की श्रेणी में आ रहे हैं मैंने जांच कर लिया है आपको आवाज दिया जाएगा लेकिन मौजूदा प्रधान मुनेश्वरदत्त को वोट ना देने की वजह से आज तक इस गरीब को आवाज से वंचित रखा गया इतना ही नहीं पीड़ित का घर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है पन्नी तानकर रहने को मजबूर है लेकिन प्रधान का विरोधी होने के कारण आज तक आवाज से वंचित रखा गया पीड़ित का कहना है कि मैंने प्रधान को वोट नहीं दिया इसीलिए प्रधान कहते हैं कि तुमको आवाज नहीं मिलेगा चाहे जो भी कर लो गरीब पीड़ित दर-दर की ठोकरें खाने को तथा पन्नी तानकर रहने को मजबूर है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ