तहसील दिवस पर प्रधान प्रतिनिधि के ऊपर पैसे लेकर पट्टे करने का लगाया गया आरोप


तहसील दिवस पर प्रधान  प्रतिनिधि के ऊपर  पैसे लेकर  पट्टे करने का  लगाया गया आरोप



अक्षय मेल समाचार

राजेश राज/ वीरेन्द्र सिंह

   तिलोई ,अमेठी । तहसील दिवस पर प्रधान  प्रतिनिधि के ऊपर  पैसे लेकर  पट्टे करने का  लगाया गया आरोप तहसील दिवस के अवसर पर कई शिकायती पत्र आए जिसमें से पुलिस विभाग में 38 खंड विकास अधिकारी 18 पूर्ति विभाग के अंतर्गत 19 विद्युत विभाग के अंतर्गत 11 इस प्रकार मिलाकर कुल 173  शिकायती पत्र आए ।

 जिसमें से  3  शिकायती पत्रों का  निस्तारित किया गया  जिसके अंतर्गत  एक शिकायती पत्र थाना मोहनगंज के अंतर्गत आने वाले  ग्राम  सभा आशापुर का आया  जिसमें प्रार्थी के द्वारा  प्रधान  व  लेखपाल पर  पैसा लेकर  पट्टा देने का संगीन आरोप लगाया गया है  प्रार्थी का कहना है कि उससे  प्रधान ने  ₹15000 ले लिए  लेकिन ना तो प्रार्थी को आज तक पट्टे की जमीन दी गई है और ना ही उसका  रुपया वापस किया गया है  जिसके अंतर्गत  प्रार्थी ने तहसील दिवस में जाकर  प्रार्थना पत्र दिया थाना मोहनगज के अन्तर्गत ग़ाम आशापुर गाडी निवासी दुर्गेश कुमार पुत्र जमुना प़साद वर्मा ने आरोप लगाते तहसील दिवस मे प़ार्थना पत्र दिया है उसने ग़ाम प़धान प़तिनिधि सुशील पासी तथा हल्का लेखपाल भूपेन्द्र कुमार के मुन्शी  रामहेतु द्वारा  जमीन पर पट्टे करने के लिये लगभग एक बर्ष पूर्व प़न्द़ह हजार  रुपया उससे नकद लिया गया था ।

परन्तु आज तक न तो उसका पट्टा दिया गया और न ही उसके दिये  पैसो को वापस किया जा रहा है 
इस सम्बंध मे उपजिलाधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी से बात किया गया तब उपजिलाधिकारी ने बताया कि मामला गम्भीर है  इसकी जाच के लिये थानामोहनगज को सौपी गयी है जांच रिपोर्ट मिलने के पश्चात बिधिक कार्यवाही की जायेगी।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ