रोजगार सृजन कार्यक्रम (पी0एम0ई0जी0पी0) में ऋण हेतु मांगे आनलाइन आवेदन।


रोजगार सृजन कार्यक्रम (पी0एम0ई0जी0पी0) में ऋण हेतु मांगे आनलाइन आवेदन।

अक्षय मेल समाचार

अमेठी । उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र  अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र अमेठी के माध्यम से रोजगार सृजन कार्यक्रम (पी0एम0ई0जी0पी0) के इच्छुक अभ्यर्थी जो कि उद्योग स्थापित करना चाहते हैं उनको उद्योग क्षेत्र की इकाई स्थापित करने के लिए रू0 25.00 लाख व सेवा क्षेत्र की की इकाई स्थापित करने के लिए रू0 10.00 लाख तक का ऋण दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि ऋण आवेदन हेतु अभ्यर्थी का पासपोर्ट साइज फोटो, प्रोजेक्ट रिपोर्ट/प्रोजक्ट समरी, जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पापुलेशन सर्टिफिकेट, शैक्षिक योग्यता/तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र का होना आवश्यक है। ऋण हेतु आनलाइन आवेदन वेबसाइट www.kviconline.gov.in./pmegp e portal  पर अपना आनलाइन आवेदन 10 सितम्बर 2019 तक कर सकते हैं।  योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु उक्त वेबसाइट अथवा कार्यालय जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, सुल्तानपुर में संपर्क किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ