सृजन शक्ति वेलफेयर सोसायटी द्वारा एनीमिया के खिलाफ जागरूकता अभियान हुआ


सृजन शक्ति वेलफेयर सोसायटी द्वारा एनीमिया के खिलाफ जागरूकता अभियान हुआ

दैनिक अक्षय मेल समाचार
      शिव प्रसाद मौर्य

सुल्तानपुर। पुलिस लाइन के सभागार में सीमा मोदी रंगमंच कलाकार व समाजसेविका ने सृजन शक्ति वेलफ़ेयर सोसाइटी द्वारा एनीमिया के खिलाफ जागरूकता अभियान  रखी। वो  श्री महेन्द्र मोदी (पुलिस महानिदेशक, विशेष जाँच, उत्तर प्रदेश, लखनऊ) की पत्नी है सामान्यत: शरीर में रक्त की कमी को एनीमिया कहा जाता है। परंतु वास्तव में खून में स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं की कमी को एनीमिया कहते है।ये कहना था डॉक्टर डी एस पांडेय जी का। सृजन शक्ति वेलफ़ेयर सोसाइटी झारखण्ड, बिहार, उत्तर प्रदेश में सामाजिक कार्य ,रंगमंच व् विविध सांस्कृतिक कार्यों से जुडी है महासचिव सीमा मोदी जो  लगातार सामाजिक कार्यों के तहत एनीमिया के खिलाफ जागरूकता अभियान स्कूल ,कॉलेज व् गाओं में लड़कियों व् महिलाओं के लिए चलाती है। इस अभियान को आगे दिशा देते हुए ,वो महिलाओं व बच्चियों को एनीमिया के खिलाफ जागरूकता अभियान के साथ ही बच्चियों को व्यक्तित्व विकास के बारे में भी जागरूक की ।एनीमिया क्या होता है उसके कारण,निदान सम्बन्धित बातों को समझाया गया।  सिमा मोदी ने बताया कि अनिमिया कोई बीमारी नही है लेकिन समय से जागरूक नही हुए तो बीमारी का कारण ज़रूर बन सकता है। इस कार्यक्रम में डॉक्टर स्वाति सिंह ने खान पान के तरीकों ,दिनचर्या व महिलाओं के प्रश्नों का उत्तर दिया।
पुलिस लाइन के आर आई श्री इन्द्रसेन सिंह ने इस कार्यक्रम के लिए कहा कि इस तरह का कार्यक्रम मौजूदा सामाजिक परिवेश मे महिलाओ व बच्चियों  बेहतर जीवन के लिए बहुत आवश्यक होती है एनीमिया तथा उससे संबंधित जानकारी उनके बेहतर स्वस्थ शरीर तथा उनके परिवार को एक नई दिशा एवं ऊर्जा दे सकती है। इस प्रयास में हम हर स्तर पर आपके साथ जन जागरण के उद्देश्य से सहयोग करने हेतु तैयार है।लगभग 50 महिलाए शामिल रही। उन्हें सेनेटरी नैपकिन भी वितरित किया गया महिलाओं में सुमन सिंह, कुसुम लता, परिशु तिवारी, पुष्पा सिंह, हंसराज सिंह,रीना यादव,अर्पणा सिंह, राजकली गुप्ता, गीता सिंह, उर्मिला सिंह, कुसुम लता, गरिमा ,रमा श्रीवास्तव, शकुन्तला सिंह व अन्य महिलाएं शामिल रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ