जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त रूप से जेल का निरीक्षण


जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त रूप से जेल का निरीक्षण

अक्षय मेल समाचार/अजय कुमार श्रीवास्तव

सुलतानपुर ।जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्त रूप से जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुरूष बन्दी बैरक, महिला बन्दी बैरक, भोजनालय, जेल परिसर, स्थापित सी0सी0टी0वी0 कैमरे आदि का बारीकी से निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने बताया कि गत जेल निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन को दिये गये निर्देशों के क्रम में अनकूल प्रगति पायी गयी। जेल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक-ठाक रही, सी0सी0टी0वी0 कैमरे कार्यरत पाये गये, जेल परिसर में अथवा बन्दियों के पास किसी भी प्रकार की आपत्ति जनक चीजे नहीं पायी गयी। भोजन मानक के अनरूप दिया जाना पाया गया। उन्होंने जेल में महिला बन्दियों को कौशल विकास  कार्यक्रम के अन्तर्गत सीड बाल बनाने एवं मूंज से तैयार होने वाले उत्पाद का प्रशिक्षण दिलाये जाने की जानकारी दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ