अक्षय मेल समाचार ।अजय कुमार श्रीवास्त
सुलतानपुर ।जनपद में संचालित एकीकृत बागवानी मिशन योजनान्तर्गत पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी/सेमीनार का शुभारम्भ सूर्यभान सिंह, विधायक सुलतानपुर द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया तथा उनके द्वारा केन्द्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं से कृषकों को अवगत कराया गया।
जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शन हेतु लगाये गये स्टाॅलों का निरीक्षण किया तथा कृषकों को नई तकनीक अपनाये जाने की सलह दी। उन्होंने जनपद में ड्रिप इरीगेशन तथा स्प्रिंकलर पद्धति द्वारा सिंचाई को प्रोत्साहन देने हेतु फर्माें तथा जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी द्वारा वंशराज वर्मा, ग्राम सुरौली, वि0ख0 जयसिंहपुर को पोर्टेबल स्प्रिंकलर सेट वितरित किया गया। तत्पश्चात उप निदेशक कृषि द्वारा कृषकों को कृषि विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा जनपद में संचालित औद्यानिक कार्यक्रमों के बारे में कृषकों को तकनीकी जानकारी प्रदान की गयी। कृषि वैज्ञानिक डा0 एस0पी0 मिश्रा द्वारा जैविक खेती पर, डा0 शशांक शेखर द्वारा मौनपालन एवं मशरूम के बारे में, वैज्ञानिक डा0 जे0बी0 सिंह द्वारा विपणन एवं प्रबन्धन पर तथा डा0 गौरीशंकर, के0बी0के0 बरासिन द्वारा नर्सरी प्रबन्धन पर कृषकों को विस्तृत जानकारी दी गयी। सहायक उद्यान निरीक्षक मो0 फाजिल द्वारा कृषकों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत ड्रिप सिंचाई पद्धति एवं फौव्वारा सिंचाई के बारे में जानकारी दी गयी। मध्यान्ह में जनपद से आये कृषकों को उद्यान विभाग द्वारा जलपान एवं भोजन कराया गया।
कृषकों द्वारा गोष्ठी में लगाये गये प्रदर्श शाकभाजी/फल/पुष्प का निरीक्षण विशेषज्ञों द्वारा किया गया, निरीक्षण के उपरान्त उत्कृष्ट प्रदर्श का प्रदर्शन करने वाले 10 प्रगतिशील कृषकों को 500/- रूपये का नगद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। अन्त में जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह द्वारा गोष्ठी/सेमीनार में आये हुए मुख्य अतिथि व अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों तथा कृषकों का आभार प्रकट करते हुए 01 सितम्बर को कृषक भ्रमण हेतु विकास खण्ड-धनपतगंज में ड्रिप सिंचाइ्र की तकनीकी जानकारी एवं वि0ख0 बल्दीराय में अमरूद की सघन बागवानी पद्धति की जानकरी हेतु कृषकों को ले जाया जायेगा।
गोष्ठी में भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, अर्जुन सिंह पूर्व विधायक, जगजीत सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा, महिमाशंकर द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा, विजय मिश्रा कोआपरेटिव चेयरमैन, कालीसहाय पाठक, भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष सहित कृषक आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ