गुरु रविदास मंदिर तोड़े जाने व नव निर्माण की मांग को लेकर रायबरेली में डाँ.अम्बेडकर जी के प्रतिमा स्थल पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन
अक्षय मेल समाचार
रायबरेली ।बहुजन शक्ति संघर्ष वाहिनी व विश्व दलित परिषद एवं रायबरेली के सामाजिक संगठनों के अगुवाई में तुगलकाबाद दिल्ली में गुरु रविदास मंदिर तोड़े जाने व नव निर्माण की मांग को लेकर हाथी पार्क स्थित बाबा साहब डाँ. अम्बेडकर जी के प्रतिमा स्थल पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन के माध्यम से हम सभी पदाधिकारिगण आपसे अनुरोध करते है कि आप सवैधानिक तरीक़े से हस्तक्षेप करके देश के 25करोड़ आबादी की आस्था से जुड़े संत रविदास मंदिर को दोबारा उसी स्थान पर बनवाने की मांग करते है।
विरोध प्रदर्शन कर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए स्थल पय महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
सौपे गए ज्ञापन में अध्यक्ष रोहित चौधरी ने कहा है कि मुगल काल के शासक सिकंदर लोधी ने 1504 में रविदास मंदिर को जमीन दी थी जिसका पूर्ण देखभाल संत रविदास जयंती समिति करती थी 1949 से 1954 तक मंदिर बना और तत्कालीन रेल मंत्री जगजीवनराम ने उद्दघाटन किया था गुरु रविदास मंदिर करोड़ो लोगो का आस्था का केंद्र है
जिसे 10 अगस्त को तोड़े जाने से समाज में आक्रोश पनप रहा है
इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश कुरील,अध्यक्ष रोहित चौधरी,आलोक कुमार,सर्वेश गौतम, सी.बी.गौतम, गुप्तार वर्मा,सतनाम जे.डी.,संत रविदास, राम निवास गौतम,विजय कुमार सुदर्शन,आदि भारी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ