स्कूली बच्चों व राहगीरों को भारी परेशानी
अक्षय मेल समाचार
शुकल बाजार ,अमेठी ।आखिरकार क्षेत्रवासियों को जाम की समस्या से कब निजात मिलेगी। आये दिन क्षेत्रवासियों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले व यात्रा कर रहे लोगों को व स्कूली बच्चों को इस समस्या से दो चार होना पड़ता है। दर्जनों बार लोगों ने जिला प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग की। जिला प्रशासन ने जनपद की प्रमुख बाजारों व कस्बों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मुहिम जनपद मुख्यालय से शुरू की लेकिन इसको अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका। नेताओं के विरोध के चलते अभियान ठंडे बस्ते में डाल दिया गया जो आज तक बंद है। इनके सामने दिक्कत यह है कि यह सब स्थानीय हैं। इनकी कोई सुनता ही नहीं है। मना करने के बाद भी लोग अपने वाहन सड़क पर ही छोड़ कर खरीददारी करने चले जाते हैं जिसकी वजह से लम्बा जाम इसकी वजह से जाम की वजह से कटरा चौराहा पार करपाना भी पूरी तरह से अवरुद्ध वजह यह थी कि सड़क के पास खड़ी कार की वजह से जाम लग गया। जाम की समस्या से घंटों परेशानी का सामना करना पडा

0 टिप्पणियाँ