अक्षय मेल समाचार
रायबरेली ।राना बेनी माधव सिंह स्मृति सप्ताह के तहत केजीबीवी जगतपुर में गोष्ठी का आयोजन राना बेनी माधव बक्स सिंह स्मारक समिति रायबरेली के द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पी एन सिंह के दिशा निर्देशन मैं अमर सेनानी राना बेनी माधव बक्स सिंह की 215 वी जयंती पर साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत समिति के पदाधिकारियों द्वारा जहां एक तरफ उनके पैतृक पहचान ग्राम उडवा जगतपुर में पौधरोपण किया गया वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगतपुर में बच्चों के बीच गोष्ठी का आयोजन कर अमर सेनानी राना बेनी माधव बक्स सिंह की व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा 18 57 के संग्राम में उनकी भूमिका से जुड़े इतिहास के बारे में समिति के पदाधिकारी अजेन्द प्रताप सिंह द्वारा विधिवत जानकारी दी गई गोष्ठी का संयोजन एसएस पांडे रिसोर्स पर्सन बालिका शिक्षा द्वारा किया गया अमर सेनानी राना बेनी माधव बक्स सिंह की स्मृति में बच्चों हिमांशी मोहिनी श्वेता कंचन रोशनी राधा ममता ज्ञानवती द्वारा रंगोली तथा अंशु क्रांति सोनम अस्मिता द्वारा पेंटिंग बनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए गोष्ठी में समिति के पदाधिकारी बृजेंद्र सिंह एडवोकेट सुभाष झा सर्वेश नारायण सिंह तथा नोडल बालिका शिक्षा दिनेश बहादुर सिंह प्रभारी वार्डेन नीलम सिंह आकांक्षा द्विवेदी सुमन वंदना गुप्ता सहित अन्य लोगों ने अमर सेनानी राना बेनी माधव बक्स सिंह को याद करते हुए उनके बारे में बच्चों को जानकारी दी गोष्ठी का संचालन एसएस पांडे तथा आभार प्रभारी वार्डन नीलम सिंह द्वारा सभी के प्रति व्यक्त किया गया तथा स्मृति में विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण भी किया गया समिति के पदाधिकारियों ने बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली पेंटिंग की भूरी भूरी प्रशंसा की

0 टिप्पणियाँ