कीचड़ के छींटे पड़ने पर कल्याणी देवी में ठेकेदार के बेटे-भतीजे से मारपीट


कीचड़ के छींटे पड़ने पर कल्याणी देवी में ठेकेदार के बेटे-भतीजे से मारपीट

 अक्षय मेल समाचार


असगर अब्बास

प्रयागराज । अतरसुइया थाना अंतर्गत मीरापुर चेतन मार्ग मस्जिद के पास शनिवार रात एक युवक पर कीचड़ के छीटे पड़ने पर जमकर मारपीट हुई। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। बवाल की सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
मीरापुर में रहने वाले ठेकेदार बालकृष्ण द्विवेदी का बेटा उज्ज्वल अपने चचेरे भाई अवनीश के साथ शनिवार रात बाजार से सामान खरीदकर पैदल घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में बाइकसवार युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क पर फैले कीचड़ के छीटे उज्ज्वल पर पड़ गए। इस पर उज्ज्वल और अवनीश ने विरोध किया तो बाइकसवार मारपीट पर उतारू हो गया।
बाइकसवार की मदद में आसपास के लोग भी आ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। बवाल की सूचना पर एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव, एएसपी अमित आनंद और आसपास के थानों की पुलिस पहुंच गई। किसी तरह मामला शांत कराया गया। वहीं, बालकृष्ण का आरोप है कि दबंगों ने मारपीट के बाद उनके घर में धावा बोल दिया। महिलाओं से भी मारपीट की। फायरिंग करके सनसनी फैला दी और चेन लूट ली। हालांकि एसपी सिटी ने फायरिंग और लूट की वारदात से इनकार किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ