5 सितंबर को शिक्षक दिवस नहीं मनाएंगे जनपद के शिक्षक आज दिनांक 25 अगस्त 2019 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा
अक्षय मेल समाचार
अजय कुमार श्रीवास्तव
सुल्तानपुर। के संयुक्त कार्यसमिति की एक बैठक इंडियन पब्लिक स्कूल गभड़िया में जनपद अध्यक्ष दिलीप पांडेय के अध्यक्षता में संपन्न हुई सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने बताया कि शिक्षक अत्यंत दुरूह परिस्थितियों में सीमित संसाधनों के साथ अपने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रदान करने का अथक प्रयास करता चला आ रहा है।परिषदीय विद्यालयों में जहां एक तरफ बुनियादी सुविधाओं यथा स्वच्छ पेयजल,बालक बालिकाओं के लिए नियमित पानी की व्यवस्था के साथ शौचालय, चहारदीवारी,फर्नीचर,शिक्षण अधिगम सामग्री आदि की कोई व्यवस्था नहीं है।इसके लिए प्रशासन द्वारा लापरवाही दिखाई जाती है। दूसरी तरफ पूरी व्यवस्था में सबसे ज्यादा योगदान करने वाले शिक्षकों को लगातार विभागीय और प्रशासनिक अविश्वास तथा प्रताड़ना झेलना पड़ता है।पूरे साल शिक्षकों को किसी न किसी बहाने सामाजिक और प्रशासनिक रूप से अपमानित किया जाता है इससे क्षुब्ध होकर शिक्षक,शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह के बजाय शिक्षक सम्मान बचाओ दिवस के रूप में मनाने जा रहे हैं। शिक्षक आक्रोश के दृष्टिगत संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष ने विभाग द्वारा 5 सितंबर से शिक्षकों के निगरानी के लिए लांच किए जा रहे प्रेरणा ऐप का तब तक बहिष्कार किए जाने का निर्णय लिया है जब तक कि प्रत्येक विद्यालय में आरटीई के अनुरूप तथा प्रत्येक कक्षा में एक शिक्षक की नियुक्ति नहीं कर दी जाए प्रत्येक विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक की नियुक्ति की जाए प्रत्येक विद्यालय में 1 लिपिक की नियुक्ति की जाये विद्यालयों में एक सफाई कर्मी भी नियुक्त किया जाए एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति की जाए प्रत्येक विद्यालय में चहारदीवारी का निर्माण कराया जाए बैठने के लिए प्रत्येक बच्चे को फर्नीचर उपलब्ध कराया जाए बालक बालिकाओं को अलग अलग पानी की सुविधा के साथ शौचालय उपलब्ध कराया जाए प्रत्येक विद्यालय में स्वच्छ पेयजल की सुविधा दी जाए विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन के साथ साथ प्रकाश और पंखे की व्यवस्था की जाए शिक्षकों के समस्याओं के निस्तारण हेतु समय बद्ध व्यवस्था की जाए शिक्षकों को पुरानी पेंशन दी जाए
अंतर्जनपदीय शिक्षकों का स्थानांतरण किया जाए शिक्षकों के आवागमन साथ-साथ आवासीय व्यवस्था की जाए गर्मी की छुट्टी समाप्त करके राज्य कर्मचारियों की भांति अर्न्ड लीव दिया जाए राज्य कर्मचारियों की भाँति चिकित्सा सुविधा दी जाए एमडीएम ड्रेस वितरण स्वेटर वितरण समेत अन्य कार्यों से शिक्षकों को दूर किया जाए बच्चों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली निशुल्क पाठ्य पुस्तकें,जूता मोजा,बैग इत्यादि विद्यालय में पहुंचाया जाए बिना किसी अतिरिक्त पारिश्रमिक के विद्यालय के साथ-साथ विभागीय सहयोग में लगे एनपीआरसी एबीआरसी तथा अन्य शिक्षकों को अतिरिक्त दायित्व से मुक्त किया जाए
जनपदीय प्रवक्ता निजाम खान ने बताया कि यद्यपि इस बार का शिक्षक दिवस कार्यक्रम संगठन द्वारा अभूतपूर्व और ऐतिहासिक ढंग से मनाया जाने वाला था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं कौशल विकास मंत्रालय भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने मुख्य अतिथि के रूप में जनपद में आने की स्वीकृति प्रदान की थी तथा समारोह की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा जनपदीय सांसद श्रीमती मेनका संजय गांधी ने दी थी तथापि इस सम्मान समारोह को स्थगित करते हुए शिक्षा और शिक्षक के प्रति किए जा रहे अन्याय के दृष्टिगत संगठन ने सम्मान समारोह की जगह सम्मान बचाओ दिवस के रूप में 5 सितंबर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक धरना देते हुए मनाए जाने का निर्णय लिया है।आज की बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण मिश्र मंत्री डॉ एचबी सिंह कोषाध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा उपाध्यक्ष प्रशांत पांडे विनोद पांडे विनोद यादव अंजनी शर्मा तथा दुबेपुर अध्यक्ष राम बहादुर मिश्रा मंत्री हेमंत यादव भदैया मंत्री राजकुमार यादव कोषाध्यक्ष संतोष चौरसिया लंभुआ अध्यक्ष पूर्णेन्दु पांडे मंत्री मनोज दुबे कमइचा मंत्री सुभाष यादव अखंड नगर अध्यक्ष विजय प्रताप मंत्री संतोष आर्या कादीपुर अध्यक्ष रणविजय सिंह दोस्तपुर मंत्री चंदन सिंह जयसिंहपुर मंत्री सुभाष तिवारी राम मगन कूरेभार अध्यक्ष करुण सिंह कोषाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव कुड़वार मंत्री बृजेश मिश्रा बल्दीराय अध्यक्ष राज बख्श मौर्य मंत्री शिवनारायण वर्मा शैलेंद्र मिश्रा मोतिगरपुर अध्यक्ष अखिलेश उपाध्याय वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन पांडे मैथिली नगर अध्यक्ष माया नंदा मंत्री मीरा यादव आदि पदाधिकारी तथा शिक्षक उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ