रायबरेली प्रथम स्वाधीनता संग्राम वीरता राणा बेनी माधव के जन्म दिवस में शामिल होंगे मुख्यमंत्री


रायबरेली प्रथम स्वाधीनता संग्राम वीरता  राणा बेनी माधव के जन्म दिवस में शामिल होंगे-मुख्यमंत्री 
अक्षय मेल समाचार

रायबरेली। प्रथम स्वाधीनता संग्राम में वीरता को हासिल करने वाले अवध केसरी राणा बेनी माधव बक्स सिंह भूमिका सर्वोपरि है 18 महीनों तक अवध के एक बहुत बड़े भू-भाग को अपने रण कौशल के सहारे अंग्रेजों की हुकूमत से आजाद कराने का श्रेय उन्हें ही मिलना चाहिए अवध केसरी राणा बेनी माधव बक्स सिंह की 215 वीं जयंती के समारोह के क्रम में मुख्य समारोह आगामी 27अगस्त को स्थानीय इंदिरा गांधी सभागार फिरोज गांधी कॉलेज रायबरेली में भाव समर्पण समारोह के रूप में आयोजित मनाया जायेगा ।

यह जानकारी आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान राना बेनी माधव वर्क सिंह स्मारक समिति के अध्यक्ष इंदेश विक्रम सिंह ने दी 

 आज इस कार्यक्रम में सूबे के मुखिया  योगी आदित्यनाथ समारोह के मुख्य अतिथि होंगे समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कारगिल युद्ध के नायक सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव परमवीर चक्र सहभागिता करेंगे

 वहीं समिति के संरक्षक राजा राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि समारोह में राना बेनी माधव समारोह में राना बेनी माधव सिंह की इस स्मृति सम्मान वीरा पासी स्मृति सम्मान डॉ शिव बहादुर सिंह भदोरिया लालगंज स्मृति सम्मान तथा दिलीप सिंह स्मृति सम्मान प्रदान किए जाएंगे इसके अतिरिक्त मेधावी छात्रों का भी सम्मान किया जाएगा 

समिति के उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि समारोह की श्रृंखला में दिनांक 25अगस्त को राणा जी के पैतृक गांव उड़वा में सीमित की ओर से प्रातः 9:00 बजे वृक्षारोपण किया जाएगा।

 दिनांक 26अगस्त को फिरोज गांधी कॉलेज परिसर में राणा जी की स्मृति में आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा ।

 सिंह ने बताया कि दिनांक 27अगस्त को मुख्य समारोह के पश्चात सांय काल काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें देश के प्रसिद्ध कवि सहभागिता करेंगे उन्होंने बताया कि वरिष्ठ कवि बेचैन,शायर मंजर भोपाली,गजेंद्र प्रियांशु शुक्ला सलीम बलरामपुरी श्रीवास्तव तथा राम किशोर तिवारी ने कार्यक्रम में सहभागिता की संतुष्टि दे दी है।

 इस मौके पर समिति के सचिव देवेंद्र सिंह चौहान, शशांक सिंह, राठौर सुनील कुमार सिंह, भदोरिया डॉक्टर राजेंद्र सिंह, उपेन्द्र सिंह चौहान ,हरिहर सिंह पूर्व विधायक गजाधर सिंह ,पूर्व विधायक राजा राम आदि लोग मौजूद रहे।

अंत में देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के अकासमिक निधन पर शोक संवेदना वक्त की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ