लालगंज के नेता जी पुरम मे जल जमाव से परेशान होते है छात्र छात्राएं , राहगीर व फरियादी


लालगंज के नेता जी पुरम मे जल जमाव से परेशान होते है छात्र छात्राएं , राहगीर व फरियादी 

अक्षय मेल समाचार 


प्रतापगढ़ ।जिले के लालगंज मे जल निकासी ना हो पाने की वजह से सड़क पर जमा है कई दिनों से गंदा कीचड़ युक्त पानी, बारिश के मौसम में अक्सर झेलनी होती है कस्बा वासियों को आवागमन की समस्या, बता दें कि लालगंज तहसील क्षेत्र के सबसे रिहायशी इलाके मे से एक माना जाता है नेताजी पुरम | लखनऊ वाराणसी राजमार्ग से होकर के जाने वाला यह संपर्क मार्ग लालगंज तहसील के बगल से होते हुए अन्दर नेताजी पुरम तक जाता है ,जहां लालगंज क्षेत्र के ज्यादातर सम्मानित लोग निवास करते हैं | इस मार्ग से स्कूली छात्र - छात्राओं सहित प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं ,बावजूद इसके कई वर्षों से बने इस समस्या का कोई ठोस निदान नही निकल पाया है ,जबकि स्थानीय निवासियों सहित राहगीरों ने कई बार उपजिलाधिकारी लालगंज ,ईओ नगर पंचायत लालगंज आदि सहित कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से भी उक्त मामले को लेकर लगा चुके हैं फरियाद , बावजूद इसके सालों से बनी समस्या के निदान के लिए नहीं निकल सका है कोई ठोस उपाय |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ