पुलिस अधीक्षक ने जन सुनवाई करते हुए मातहतों को दिए जन समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश


पुलिस अधीक्षक ने जन सुनवाई करते हुए मातहतों को दिए जन समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

अक्षय मेल समाचार

 सुल्तानपुर ।पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर द्वारा पुलिस कार्यालय सुल्तानपुर में जनता की समस्यओ को सुना गया व को उनके निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर को आज 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें 01 प्रार्थना पत्रो पर मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया गया व शेष प्रार्थन पत्र के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी को जांच के आदेश दिये गये ।

थाना कूरेभार 
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन मे अपराधो की रोकथाम हेतु वाछिंत /वारण्टी /संदिग्ध व्यक्तियो के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत थाना-कूरेभार पुलिस द्वारा पाँच गौवंशीय पशुओ को पिकप में वध करने के लिए ले जाते समय पकडकर मु0अ0सं0-330/19 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधि०1960 व 419/420 में सम्बन्धित अभियुक्त मो० इरफान पुत्र मुन्नन निवासी भेलसर थाना रूदौली अयोध्या को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । 

151/107/116 सीआरपीसी की कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में जनपद में शांति व्यवस्था भंग किये जाने के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के अन्तर्गत थाना गोसाईगंज से 03, थाना बल्दीराय से 03, थाना लम्भुआ से 05, थाना धम्मौर से 04, थाना कादीपुर से 01, थाना चांदा से 01, थाना दोस्तपुर से 02, थाना को0 देहात से 02, थाना को0 नगर 05 कुल 26 व्यक्तियो का अलग-अलग प्रकरण के सम्बन्ध में शांति व्यवस्था भंग करने के सम्बन्ध में चालान कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ