जननायक पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्रसेन यादव की चौथी पुण्यतिथि 7 सितंबर को


जननायक पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्रसेन यादव की चौथी पुण्यतिथि 7 सितंबर को

किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर में मनाई जाएगी पुण्य तिथि

कार्यक्रम की तैयारी में जुटे पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव

 कार्यक्रम की तैयारी के लिए जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को सौंप रहे जिम्मेदारी

 तीन बार सांसद और छह बार विधायक थे स्वर्गीय मित्रसेन यादव

 कार्यक्रम में जुटेंगी तमाम राजनीतिक हस्तियां

फैजाबाद  ही नहीं पूर्वांचल की राजनीति के पिलर थे  पूर्व सांसद

 मिल्कीपुर अयोध्या

फैजाबाद ही नहीं पूरे पूर्वांचल की राजनीति की धुरी एवं बाबूजी के उर्फियत से मशहूर रहे पूर्व सांसद  स्वर्गीय मित्रसेन यादव की चौथी पुण्यतिथि 7 सितंबर को किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर में मनाई जाएगी। जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम  में जिले से लेकर  अनेक राजनीतिक हस्तियां प्रतिभाग करेंगी ।  पूर्व सांसद मित्रसेन यादव फैजाबाद ही नहीं पूर्वांचल की राजनीति के कद्दावर नेता थे।

कार्यक्रम की तैयारी के लिए बाबूजी के राजनीतिक उत्तराधिकारी पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव कमान संभाले हुए हैं। जिसके लिए जिम्मेदार साथियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। 

अब तक  तीन बार  पुण्य तिथि  मनाई जा चुकी है।  पहले दो बार  कैबिनेट मंत्री रामगोविंद चौधरी और एक बार कैबिनेट मंत्री शैलेंद्र यादव  उर्फ ललई मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर चुके हैं।

 फैजाबाद से तीन बार सांसद और छह बार विधायक रहे मित्रसेन यादव न केवल फैजाबाद बल्कि पूर्वांचल की राजनीति की धुरी थे। जिन्होंने अपने राजनीतिक सफर 1977 से शुरू करने के बाद राजनीति में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने विधायक से लेकर के जिला पंचायत अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख बनाने का काम अपने कुशल राजनीतिक कौशल से किया था।

 पूर्व सांसद के छोटे पुत्र पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव स्वर्गीय बाबू जी की पुण्यतिथि पर बाबूजी के सहयोगियों को सम्मानित भी करते हैं। पिछले वर्ष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेंद्र  यादव उर्फ ललई ने बाबूजी के सहयोगियों को सम्मानित भी किया था।  पूर्व सांसद  मित्रसेन यादव अपने राजनीतिक सफर में अयोध्या जैसी संसदीय सीट से तीन बार सांसद तथा मिल्कीपुर से 5 बार विधायक चुने गए थे ।श्री यादव का निधन 7 सितंबर 2015 को हुआ था। उस समय वे फैजाबाद की बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। श्री यादव 1989 में कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर पहली बार लोकसभा में पहुंचे थे। इसके बाद 1996 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर तथा 2004 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर देश की सबसे बड़ी पंचायत में  प्रतिनिधित्व किया था किया था।

1 सितंबर को होगी कार्यक्रम तैयारी बैठक

जननायक पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की चौथी पुण्य तिथि कार्यक्रम की तैयारी बैठक 1 सितंबर दिन रविवार को  11:00 बजे  किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर में बुलाई गई है। पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव ने बताया कि स्वर्गीय बाबूजी की चौथी पुण्यतिथि 7सितंबर  को मनाई जाएगी ।जिसके तैयारी के लिए आगामी 1 सितंबर को मिल्कीपुर कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई हैl जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम के जिम्मेदार साथियों को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि बैठक में अमानीगंज मिल्कीपुर तथा हैरिंग्टनगंज के जिम्मेदार साथी प्रतिभाग करेंगे।

पूर्व मंत्री श्री यादव ने बताया कि  बाबू जी की  पुण्य तिथि प्रतिवर्ष की इस बार भी मनाई जाएगी तथा 1 सितंबर रविवार को होने वाली बैठक में कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने  के संबंध में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ