जनता और पुलिस के बीच मित्रवत सम्बन्ध मजबूत करना और महिला उत्पीड़न रोकना होगी प्राथमिकता -ख्याति गर्ग


जनता और पुलिस के बीच मित्रवत सम्बन्ध मजबूत करना और महिला उत्पीड़न रोकना होगी प्राथमिकता -ख्याति गर्ग

अक्षय मेल समाचार।
हरि प्रसाद यादव ।
अमेठी- जिले की नवागंतुक पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग ने पत्रकार वार्ता में  कहा कि  जनता और पुलिस के बीच मधुर सम्बंध एवं जनता के बीच मे पुलिस की विश्वसनीयता बनाना तथा महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाना हमारी प्राथमिकता होगी।थाने में बीट का सिपाही सबसे महत्वपूर्ण होता है । कानून व्यवस्था को  मजबूत करने और अपराधियों पर नकेल कसने में उसकी भूमिका अहम होती है एक सवाल के जबाब मे डा गर्ग ने कहा की एसओजी  टीम से अधिक हमारा बीट का सिपाही महत्वपूर्ण है ,। उन्होने कहा कि अमेठी में कानून का राज स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है इससे सख्ती से निपटा जाएगा
पत्रकारों से वार्ता करते हुए 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी डा ख्याति गर्ग ने कहा कि जनता और पुलिस के बीच विस्वास को मजबूत किया जायेगा एस पी ऑफिस  जनता के लिए हमेशा खुला रहेगा  महिलाओं और बच्चों पर होने वाले अपराधो को रोकने के लिए  प्रभावी कदम उठाये जा रहे है, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बढते साइबर क्राइम को रोकने के लिए थानों पर पुलिस को इसके लिए प्रशिक्षित किया जाएगा  अपराधियों के खिलाफ मुकदमा लिखना काफी नही होता है पुलिस अदालतो मे भी मजबूती से पैरबी कर अपराधियो को दंड  एवं पीड़ित को न्याय दिलाने तक अपनी भूमिका में सक्रिय रहेगी
चंडीगढ़ की रहने वाली डा गर्ग ने कहा कि जिले मे लोगो को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस को सक्रिय किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ