अक्षय मेल समाचार/अजय कुमार श्रीवास्तव
सुल्तानपुर ।जिले के कुड़वार ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय धारुपुर में निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। ड्रेस वितरण समारोह प्रधानाध्यापक निज़ाम अहमद खान प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक कुड़वार अध्यक्ष के संयोजन में आयोजित हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय शैलेन्द्र प्रताप सिंह एमएलसी रहे कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माँ की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व माल्यर्पण कर किया।बच्चो द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत गीत से स्वागत किया गया।उन्होंने नामंकित 204 बच्चो के सापेक्ष उपस्थिति 194 बच्चो को ड्रेस ,टाई,व वेल्ट वितरण किया। इस मौके पर सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणांचल में परिषदीय स्कूलों के नौनिहालों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अभिभावक और शिक्षक में तालमेल जरूरी। अभिभावकों को नित बच्चों को समय से साफ सफाई से स्कूल भेजना चाहिए।यही बच्चे देश के धरोहर है।प्राथमिक विद्यालय में पढ़े अपने आई ए एस साथी का उदाहरण देते हुए बच्चो को प्रेरित किया।धारुपुर प्राथमिक स्कूल को एमएलसी साहब ने गोद लेने की घोषणा की उन्होंने निजाम खान प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि जे ई से इस्टीमेट बनवाने के लिए हम पैड पर लिख देगे।
खण्ड शिक्षा अधिकारी अखिलेश वर्मा ने अतिथि एमएलसी का माल्यार्पण कर निःशुल्क ड्रेस वितरण समारोह में आने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। beo ने कहा कि निःशुल्क जूता ,ड्रेस वितरण पुस्तक ब्लॉक में हो चुकी है बैग जैसे ही आएगा विद्यालयों को भेजा जाएगा।अभिभावकों को भी बच्चो को नियमित स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया।ए बी आर सी तौहीद अहमद ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अभिभावकों और शिक्षकों को प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश त्रिपाठी ने किया।इस मौके पर प्रबन्ध समिति अध्यक्ष शमदर्शी,ग्राम प्रधान राकेश यादव,बी डी सी सूर्यभान सिंह,पूर्व प्रधान राम लौट ,संकुल प्रभारी इसरार अहमद ,प्रधान जगन्नाथ यादव,ज़ुबैदा खातून,मुहम्मद मुस्तफा,संजय मिश्रा श्रवण शुक्ल ,वसीम अहमद आरिफ अहमद,सरिता सिंह,राम जियावन,राम बख्श,आशा ,अनारा,सीता देवी,नीतू, राम जी राम करन यादव आदि अभिवावक व शिक्षक उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ