अक्षय मेल समाचार ।
प्रतापगढ़ । जनपद के फतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंदेले पुर ग्राम सभा में कल शाम को एक विवाहिता को घर में ही जहरीले सर्प ने डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई । बता दें कि विमला देवी पत्नी सुरेश कुमार यादव उम्र 35 वर्ष कल शाम को घर में खाना बनाने के लिए लकड़ी लेने घर के बगल दालान में गई हुई थी ,उसी समय एक जहरीले सर्प ने उसको डस लिया । घरवालों को सांप काटने की जानकारी होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा ले गए । हालत नाजुक होने की दशा में डॉक्टर ने उसको प्रतापगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया । परिजनों द्वारा जिला अस्पताल ले जाते समय कोतवाली नगर के पृथ्वी गंज बाजार में पहुंचते ही विवाहिता ने दम तोड़ दिया । विवाहिता की मृत्यु खबर पाकर उसके मायके वाले भी मौके पर पहुंच चुके थे ।आज सुबह फतनपुर थाने की पुलिस ने पंचनामा कर लाश को अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों को सौंप दिया । इस घटना को सुनकर जहां आस-पड़ोस के लोगों के हृदय को झकझोर दिया वही परिजन भी स्तब्ध रह गए हैं और दहाड़ मार कर रो रहे हैं । विवाहिता के 2 पुत्र सतीश उम्र 12 वर्ष अनुपम उम्र 9 वर्ष मां के शव से लिपटकर रो-रो कर बुरा हाल हो गया है ।

0 टिप्पणियाँ