सूचना देने पर घंटों बाद पहुंची हंड्रेड डायल पुलिस, मौके पर जाने के बावजूद दूर से ही जानकारी।
दैनिक अक्षय मेल समाचार।
प्रतापगढ़ । जनपद में पुलिस का वर्चस्व ना के बराबर हो गया है । आए दिन अपराधी अपराध करके आसानी से नौ दो ग्यारह हो जा रहे हैं । अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है । आज दबंगों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ किया और मोबाइल विक्रेता को पीटकर घायल कर दिया!आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो दबंग वहां से फरार हो गए। सूचना देने पर हंड्रेड डायल पुलिस आधे घंटे के बाद मौके पर पहुंची।
प्रतापगढ़ जनपद के थाना कंधई अंतर्गत रखहा बाजार,गनईडीह मोड़ के पास शुभम सोनी पुत्र पारसनाथ सोनी निवासी ताला बाजार मोबाइल शॉप की दुकान खोल रखा है! शनिवार दोपहर में लगभग 12 बजे दो लोग दुकान में मोबाइल चार्जर खरीदने आए थे। जब दबंगो ने चार्जर ले लिए तो शुभम सोनी ने चार्जर का पैसा मांगा उसी दौरान दबंगों ने गाली गलौज करने लगे और पैसा ना देने की धमकी देने लगे!जब इसका शुभम सोनी ने विरोध किया तो दबंगों ने दुकान के अंदर घुस कर मोबाइल विक्रेता शुभम सोनी को मारने पीटने लगे और तोड़फोड़ करने लगे। जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया! अफरा तफरी मची, शोर शराबा होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।लोगों को इकट्ठा होते देख दबंग वहां से फरार हो गए सूचना देने पर आधे घंटे के बाद रहीस बनकर पहुंची हंड्रेड डायल पुलिस ने पीड़ित शुभम सोनी को रोड उस पर बुलाकर बात किया। हंड्रेड डायल के सिपाहियों ने घटनास्थल पर पहुंचने के बजाय दूर से ही नाम करके चली गयी! यही कारण है कि आए दिन जिले में अपराध बढ़ता जा रहा है।जनपद में व्यापारी हो या दुकानदार जीवन यापन करना दुर्लभ हुआ है ।।

0 टिप्पणियाँ