अक्षय मेल समाचार
अजय कुमार श्रीवास्तव
सुल्तानपुर ।जिले के दुबेपुर ब्लॉक संशाधन केंद्र पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष राम बहादुर मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य मुद्दा प्रेरणा ऐप डाउनलोड करने का छाया रहा है।ऐप की विसंगतियों व व्यवहारिक समस्याओं को दूर किये बिना लागू करना न्याय संगत नही होगा।ध्यातव्य रहे कि परिषदीय स्कूलों के शिक्षक तमाम गैर शैक्षणिक कार्यो ,ड्रेस वितरण,बी आर सी से जूता -मोजा ,पुस्तकें, बैग प्राप्त करना और वितरित करना।विद्यालय में मध्यान्ह भोजन का संचालन, फल ,दूध वितरण करना।नित विद्यालय खोलकर साफ सफाई ,अभिलेखी करण को अद्यतन करते हुए पाठ्यक्रम के अनुरूप सीमित संशाधनो के साथ प्रत्येक कक्षा में विषयवार गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य सम्पादित करना शिक्षक करता चला आ रहा है।जबकि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण में शैक्षणिक दायित्यों के पूर्ण होने के बावजूद शिक्षकों के लिए गैर निर्धारित कार्यो साफ सफाई ,mdm आदि मे कमी दिखाते हुए करवाई कर दी जाती है जिससे प्रत्येक शिक्षक स्वयं को ठगा और अपमानित महसूस करता है।स्कूलो में पर्याप्त और मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराये बिना शिक्षक दिवस 5 सितम्बर के दिन हमको नकारा बेईमान और कामचोर मानते हुए हमारी निगरानी के लिए प्रेरणा ऐप लागू किया जा रहा है।जिससे प्रत्येक शिक्षक छुब्ध और आहत है इसके परिप्रेक्ष्य में संगठन ने 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस ना मना कर शिक्षक सम्मान बचाओ कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर आयोजित किया जा रहा है।इस मौके पर प्रशांत पाण्डेय,हेमन्त यादव,अरुण शुक्ल ,राजकुमार गुप्ता,विवेक श्रीवास्तव,डॉ पल्लवी तिवारी,मधु मिश्र, उदय राज वर्मा, मजीद अहमद आदि उपस्थिति रहे।

0 टिप्पणियाँ