शिकायत के बावजूद नहीं सुन रही सरकार और नहीं सुन रहे अधिकारी
अक्षय मेल समाचार।
अमेठी
25 वर्ष बीते कई दलों की सरकारें उत्तर प्रदेश में सत्ता नशीन रही लेकिन अमेठी जिले के पवारा रामपुर गांव में पीने के लिए पानी की समस्या का निदान नहीं कर सकी मजबूर पवारा ग्राम पंचायत के रामपुर कि जनता लगभग 25 वर्ष से फ्लोराइड युक्त और प्रदूषित पानी पीने के लिए मजबूर है ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सिंहपुर से लेकर तहसील तिलोई तक के उप जिलाधिकारी से इस संबंध में लिखित शिकायतें भी की गई लेकिन नतीजा शून्य रहा रामपुर गांव के निवासी अयोध्या प्रसाद कहते हैं कि लगभग 25 वर्ष बीत गए खारा और नमकीन पानी इंडिया मार्क नल से लेकर घरेलू नल बराबर उगल रहे हैं फ्लोराइड युक्त पानी पीने से बच्चों में बीमारियां पनप रही है साथ ही बड़े बूढ़े बुजुर्ग भी बीमारियों से ग्रसित हो रहे परंतु फ्लोराइड युक्त पानी पर सरकार द्वारा कोई भी अमल नहीं किया जा रहा है रामपुर गांव के निवासी बबन कहते हैं कि फ्लोराइड युक्त पानी की समस्या को लेकर जनपद अमेठी के विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है लेकिन इसके बावजूद भी अभी तक अधिकारियों के कानों की जो नही रेंगी है
आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीरज कुमारी ने बताया कि रामपुर में लगभग 20 घरों में डेढ़ सौ लोग खारे और फ्लोराइड युक्त पानी की समस्या से ग्रसित है इस गांव के लोग 2 किलोमीटर दूर कल्याणपुर गांव से खाना बनाने के लिए और पीने के लिए पानी लाते हैं इतना ही नहीं रामपुर गांव के अलावा चौबे का पुरवा गांव में भी फ्लोराइड युक्त पानी की समस्या भी 25 वर्ष से मुंह बाए खड़ी है लेकिन फ्लोराइड युक्त पानी का कोई निदान नहीं हो पा रहा है ब्लॉक सिंहपुर के रामपुर कल्याणपुर चौबे का पुरवा जालिम का पुरवा 3 गांव के लोग फ्लोराइड युक्त पानी की समस्या से घिरे हैं लेकिन इनकी सुनने वाला कोई नहीं है ।
इंडिया मार्क नल भी उगल रहे है फ्लोराइड युक्त पानी
ग्राम पंचायत रामपुर पवारा के रामपुर गांव में इंडियामार्क हैंड पंप फ्लोराइड युक्त पानी उगल रहे हैं और फ्लोराइड युक्त पानी मनुष्य और पशु के सेवन करने से गंभीर बीमारियों को निमंत्रण भी मिल रहा है लेकिन मजबूर होकर पशुओं को यह फ्लोराइड युक्त पानी पिलाया जा रहा है
फ्लोराइड युक्त पानी की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार प्रजापति से भी ग्रामीणों ने अपना दुखड़ा रोया लेकिन ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि का दिल नहीं पसीजा साथ ही खंड विकास अधिकारी से लेकर कई जिम्मेदार अधिकारियों से भी इस संबंध में फ्लोराइड युक्त पानी की समस्या के निदान के लिए सिफारिश भी की गई इसका नतीजा सिफर रहा ।



0 टिप्पणियाँ