दैनिक अक्षय मेल समाचार
रायबरेली।बच्चों को स्वास्थ्य शिक्षा और सुरक्षा तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाता है मीना मंच समग्र शिक्षा अभियान के तहत सभी परिषदीय विद्यालय तथा केजीबीवी मैं मीना मंच का गठन कर बच्चों को स्वास्थ्य शिक्षा और सुरक्षा तथा स्वच्छता के प्रति प्रत्येक शनिवार को मीना मंच के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद के सभी विकास खंडों में मीना मंच सुगम करता की एक दिवसीय कार्यशाला संचालित करा कर मीना मंच का गठन उसके उद्देश्य के बारे में सुगम कर्ताओं को विधिवत जानकारी दी जा रही है बालिका शिक्षा रिसोर्स पर्सन एसएस पांडे द्वारा राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों के अनुपालन में बीआरसी स्तर पर कार्यशाला में सभी सुगम कर्ताओं को मीना मंच गठन उद्देश्य मीना की तीन इच्छाएं पदाधिकारियों के दायित्व मीना मंच रूम की सजावट बच्चों के मन से डर संकोच झिझक दूर करने के टिप्स दिए जा रहे हैं आज बीआरसी रोहनिया खंड शिक्षा अधिकारी राम ललित द्वारा कार्यशाला का उद्घाटन किया गया उन्होंने कहा कि सभी सुगम करता अपने अपने विद्यालय में मीना मंच को प्रभावी तरीके से चला कर बच्चों के मन डर दूर करते हैं उनकी अभिव्यक्ति क्षमता बढ़ाएं बालिका शिक्षा नोडल सह समन्वयक अनुराग श्रीवास्तव डॉक्टर विनीत त्रिवेदी पवन शुक्ला द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए मीना मंच को सभी विद्यालयों में प्रभावी तरीके से चलाने पर जोर दिया इस अवसर पर सुगम करता चंचल यादव बंदना मौर्य माया देवी साधना वर्मा रिचा अवस्थी सहित अन्य सुगम करता उपस्थित रहे

0 टिप्पणियाँ