अल्पसंख्यक कल्याण बिषयक जागरूतका हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
शुकुल बाजार ,अमेठी। ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले अल्पसंख्यक वर्ग के विकास के लिए लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार की सहयोग से स्थानीय एच एस इंटर कॉलेज जैनबगंज शुकुल बाजार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन विमर्श विकास संस्थान लखनऊ की ओर से किया गया सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान मरदानपुर व विद्यालय प्रबन्धक हारून खान ने दीप प्रज्वलन व राष्ट्रगान के साथ शुभारंभ किया उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम से लोगों को आगे बढ़ने का अवसर देते है और ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं प्रशिक्षक के रूप में आर डी शुक्ल ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय यदि केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होकर आगे बढ़े तो निश्चित रूप से सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सकते है समाजसेवी आरिफा खातून ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों के सम्मुख रखीं व उनका विश्लेषण भी किया उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निशुल्क रोजगार परक प्रशिक्षण देकर विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदाय को आत्मनिर्भर बनने के मार्ग को प्रशस्त करता है कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में मनोज कुमार त्रिपाठी प्रतिभा कुमारी संस्था प्रमुख अनीता सिंह सूर्य कुमार त्रिपाठी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए अंत में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एजाज अहमद ने सभी आए हुए लोगों के प्रति आभार प्रकट किया उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए यह प्रशिक्षण कार्यशाला बहुत ही उपयोगी है निश्चित रूप से अल्पसंख्यक समुदाय को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

0 टिप्पणियाँ